मेडल के साथ मां का नाम भी… UP में पहली बार बदलेगा खिलाड़ियों का प्रमाणपत्र, CM Sports Award से नवाजे जाएंगे विजेता, जानें पूरी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

पदक विजेताओं के सम्मान में नई पहल

UP News: उत्तर प्रदेश में स्कूली खेल पदक विजेताओं के प्रमाण पत्र पर अब पहली बार उनकी माता का नाम भी दर्ज किया जाएगा. मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा सम्मान है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्कूली खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र पर अब पहली बार उनकी माता का नाम भी दर्ज किया जाएगा. 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. स्कूली खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सम्मानित करेंगे. वहीं, खिलाड़ियों को मिलने वाली नकद पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी.

विज्ञापन

जानें कैसे जुड़ेगा मां का नाम

  • खिलाड़ियों की सूची संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल कार्यालय की ओर से पहले ही तैयार की जा चुकी है.
  • अब खेल शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालय के पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम के साथ उनकी माता का नाम भी मांगा गया है.
  • उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र तैयार किए जाएंगे.
  • स्वर्ण पदक विजेताओं को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे.
  • पुरस्कार की नकद राशि सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी.
  • एकल और टीम वर्ग के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है.
  • स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे 75 हजार

नेशनल स्कूल गेम्स के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. वहीं, टीम गेम्स के स्वर्ण पदक विजेताओं को 35 हजार रुपये मिलेंगे.

रजत और कांस्य पर भी तय है पुरस्कार राशि

एकल वर्ग के रजत पदक विजेताओं को 50 हजार रुपये और टीम गेम्स के रजत पदक विजेताओं को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसी तरह एकल वर्ग के कांस्य पदक विजेताओं को 30 हजार रुपये और टीम गेम्स के कांस्य पदक विजेताओं को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी. पुरस्कार की राशि खिलाड़ियों के खातों में सीधे भेजी जाएगी.

Must Read: “इंतजार खत्म"! जिस गुलदार ने गांव के लोगों की रात-दिन की नींद उड़ाई, पिंजरे में फंसा तो देखने उमड़ा पूरा गांव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola