होमगार्ड भर्ती की दौड़ में युवक की मौत, कई अभ्यर्थियों की बिगड़ी हालत, रायबरेली में 14, वहीं अयोध्या में 16 बेहोश

Updated:
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में युवक की मौत, कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. लखनऊ में एक युवक की दौड़ के बाद मौत हो गई, जबकि रायबरेली और अयोध्या में कई अभ्यर्थी बीमार और बेहोश हो गए.

विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई. पहले ही दिन दौड़ के दौरान लखनऊ में एक युवक की मौत हो गई. वहीं, रायबरेली में 14 और अयोध्या में 16 अभ्यर्थियों के बेहोश होने की जानकारी सामने आई. प्रदेशभर में मंगलवार को 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

लखनऊ में दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत

लखनऊ में PAC की 35वीं वाहिनी में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के मढ़िया रहीमपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने दौड़ पूरी की. करीब 26 मिनट में दौड़ पूरी करने के बाद वह थककर बैठ गया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रायबरेली में 14 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी

रायबरेली में 25वीं वाहिनी PAC मैदान पर दौड़ पूरी करने के बाद 14 अभ्यर्थियों ने बेचैनी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत की. इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया. उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई गई. अयोध्या में भी शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 16 अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े.

बारिश के कारण कई जगह परीक्षा प्रभावित

मुरादाबाद में दोपहर बाद बारिश होने के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा. संत कबीर नगर में बारिश से रिजर्व पुलिस लाइन का रनिंग ट्रैक खराब हो गया, जिसके कारण वहां परीक्षा नहीं हो सकी. संत कबीर नगर के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 18 सितंबर से लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कराने की जानकारी दी गई है.

करीब 12 दिन चल सकती है परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा करीब 12 दिनों तक चल सकती है. अगर बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो परीक्षा की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है. 41,424 पदों वाली इस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जा रही है.

Must Read: UP में मकान-दुकान किराये पर लेने का बदला पूरा गणित! स्टांप शुल्क से रजिस्ट्रेशन तक जानें नए नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola