जौहर यूनिवर्सिटी पर सपा ने योगी पर साधा निशाना, कहा- पाठशाला नहीं, मधुशाला खोल रही सरकार

अयोध्या में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
UP News: समाजवादी पार्टी ने रामपुर स्थित मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए अयोध्या में प्रदर्शन किया. पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.
UP News: रामपुर स्थित मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा. ज्ञापन में विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की गई.
अनियमितता हो तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग
समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई है तो नियमानुसार उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए. उनका तर्क है कि सीधे भवनों को ध्वस्त करने से वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा.
भाजपा सरकार पर लगाया निशाना
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न समुदायों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं और ऐसे संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई उचित नहीं है. इसी दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाठशाला नहीं, मधुशाला खोल रही सरकार.
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
समाजवादी पार्टी ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. पार्टी का कहना है कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में ऐसा निर्णय लिया जाना चाहिए, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो.
क्या है मामला
रामपुर जिला प्रशासन ने हाल ही में मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय के 38 भवनों को कथित तौर पर अवैध निर्माण मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है. इसी निर्णय के विरोध में समाजवादी पार्टी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विरोध दर्ज करा रही है.
Also Read: श्रीकृष्ण जन्मभूमि, 9 अगस्त से वृंदावन से शुरू होगी कार सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Khushboo Kumari
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










