ललिता गौतम केस पर मायावती ने दी संविधान की सीख, बिना नाम लिए चंद्रशेखर आजाद पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

बसपा सुप्रिमो मायावती

UP News: मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड पर बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दलित समाज से न्याय की लड़ाई संविधान और कानून के दायरे में रहकर लड़ने की अपील की है. मायावती ने बिना नाम लिए उन नेताओं पर भी निशाना साधा जो पीड़ित परिवारों को भड़काकर आंदोलन कराते हैं.

विज्ञापन

UP News: मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दलित समाज से अपील की है कि न्याय की लड़ाई संविधान और कानून के दायरे में रहकर लड़ी जानी चाहिए. मायावती ने बिना किसी का नाम लिए उन नेताओं पर निशाना साधा, जो पीड़ित परिवारों को भड़काकर सड़कों पर आंदोलन कराने का आरोप झेलते हैं. उनके बयान को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है. मायावती ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने हमेशा संवैधानिक रास्ते से संघर्ष करने की सीख दी थी.

विज्ञापन

कानून हाथ में लेने से बचें, मायावती ने दी संविधान की सीख

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस वार्ता में कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है, लेकिन संघर्ष का रास्ता संवैधानिक होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर निचली अदालत से न्याय नहीं मिलता तो ऊपरी अदालत में जाने का विकल्प संविधान ने दिया है. उन्होंने कुछ संगठनों पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक लाभ के लिए पीड़ित परिवारों को उकसाकर प्रदर्शन करवाते हैं, जिससे हिंसा, सड़क जाम और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होती है. मायावती ने दलित समाज से अपनी राजनीतिक ताकत को समझने और अपने फैसले खुद लेने की अपील की. उनके बयान को चंद्रशेखर आजाद की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

मेरठ प्रदर्शन में बवाल, सात गिरफ्तार और कई लोगों पर केस दर्ज

ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर बुधवार को मेरठ के कमिश्नर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति सड़क जाम किया गया और डीएम कार्यालय के गेट को नुकसान पहुंचाया गया. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, जिसमें कई जवान घायल हुए. ललिता गौतम 15 मई को लापता हुई थीं और 17 मई को उनका शव रोहटा क्षेत्र में मिला था. मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola