ससुराल में बम फेंककर आरोपी सीधे पहुंचा मुंबई, दोस्तों से पूछताछ के बाद खुल गया सारा राज

Updated:
विज्ञापन
अमीर और अरमान को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी

अमीर और अरमान को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी

UP News: पत्नी के मायके पर बमबाजी और फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी राजा के मुंबई फरार होने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने उसके दो साथियों से पूछताछ के बाद उसकी तलाश में मुंबई टीम भेजी है. यह घटना तब हुई जब आरोपी का अपनी पत्नी के मायके में विवाद हुआ था.

विज्ञापन

UP News: प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र स्थित जीटीबी नगर में पत्नी के मायके पर बमबाजी और फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी राजा के मुंबई फरार होने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने वारदात में शामिल उसके दो साथियों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि राजा घटना के बाद ट्रेन से मुंबई निकल गया. इसके बाद करेली पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में मुंबई रवाना कर दी गई है.

दो साथियों की गिरफ्तारी से सामने आई पूरी कहानी

इस मामले में पुलिस पहले ही राजा के दो साथियों अमीर और अरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दोनों घटना के दौरान राजा के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए थे. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे भी मुंबई भागने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इससे पहले ही दबोच लिया, जबकि राजा ट्रेन पकड़कर फरार हो गया.

पत्नी के मायके में विवाद के बाद बनाई थी हमले की योजना

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पत्नी नजमा के मायके चले जाने के बाद से राजा नाराज और परेशान था. रविवार को वह एक बार फिर पत्नी के मायके पहुंचा, जहां उसकी ससुराल पक्ष के लोगों से तीखी कहासुनी हो गई. आरोप है कि बहस के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने बदला लेने की योजना बना ली.

दोस्ती का हवाला देकर साथियों को किया शामिल

अमीर और अरमान ने पुलिस को बताया कि राजा ने दोस्ती का वास्ता देकर उन्हें अपने साथ चलने के लिए तैयार किया. तय योजना के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार रात जीटीबी नगर पहुंचे. वहां उन्होंने लगातार तीन बम फेंके और फायरिंग की, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए.

मुंबई रवाना हुई पुलिस टीम

करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा की तलाश लगातार की जा रही है. उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर एक पुलिस टीम मुंबई भेजी गई है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Must Read- आगरा फ्रिज शिवलिंग: आस्था या संयोग? दर्शन को उमड़ी भीड़


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola