आगरा में फ्रिज के अंदर दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Updated:
विज्ञापन
फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिविलंग जैसी आकृति

फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति

UP News: आगरा के खेरिया मोड़ में एक फ्रिज में शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति मिलने से हड़कंप मच गया. आस्था और विज्ञान के बीच छिड़ी बहस के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर के फ्रिज में जमी बर्फ की शिवलिंग जैसी आकृति इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है. जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे. किसी ने इसे भगवान शिव की कृपा बताया तो किसी ने इसे प्राकृतिक प्रक्रिया का परिणाम माना. आस्था और विज्ञान के बीच छिड़ी इस बहस ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

फ्रिज खोलते ही दिखी शिवलिंग जैसी आकृति

मामला आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र का बताया जा रहा है. परिवार के सदस्यों के अनुसार, जब उन्होंने फ्रिज का फ्रीजर खोला तो उसमें जमी बर्फ के बीच एक ऐसी आकृति नजर आई, जो शिवलिंग जैसी प्रतीत हो रही थी. देखते ही देखते यह खबर मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई. लोगों का घर पर पहुंचना शुरू हो गया और कई श्रद्धालु हाथ जोड़कर भगवान शिव का स्मरण करने लगे.

अमरनाथ हिमलिंग से जोड़कर देख रहे श्रद्धालु

कई श्रद्धालु इस आकृति की तुलना जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में बनने वाले प्राकृतिक हिमलिंग से कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि यह भगवान शिव का आशीर्वाद और विशेष संकेत हो सकता है. घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के एक बाबा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को अमरनाथ गुफा और अमर कबूतरों की धार्मिक कथा सुनाई. बाबा की कथा सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए. श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया.

पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला

जैसे-जैसे खबर फैलती गई, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई. कई लोग अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे. महिलाओं ने फूल और बेलपत्र अर्पित किए, जबकि श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. पूरे इलाके में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारे गूंजते रहे.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर गबन केस, 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दी.



विज्ञापन
Tilak Kumar

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola