अयोध्या के रुदौली में बदलने वाली है सड़कों की तस्वीर! 85 करोड़ की सौगात, जानें किन मार्गों का होगा कायाकल्प

Updated:
विज्ञापन

बदलने वाली है सड़कों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ayodhya News: अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा. यह परियोजना 85 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी होगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा.

विज्ञापन

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा. भेलसर-उमापुर रेछघाट और भेलसर-टिकैतनगर मार्ग के चौड़ीकरण पर कुल करीब 85 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च होंगे. दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास शनिवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया. चौड़ीकरण के बाद इन मार्गों पर आवागमन सुगम होने के साथ जाम और सड़क हादसों की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

22.5 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा 12 मीटर चौड़ा

भेलसर-उमापुर रेछघाट मार्ग की लंबाई करीब 22.5 किलोमीटर है. वर्तमान में इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 12 मीटर किया जाएगा. इस परियोजना पर करीब 57 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके तहत सात मीटर चौड़ी डामर सड़क का निर्माण होगा. सड़क के दोनों तरफ 2.50-2.50 मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी.

पहले चरण के लिए 2.88 करोड़ रुपये जारी

भेलसर-उमापुर रेछघाट मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन, सुलतानपुर को दी गई है. परियोजना के प्रथम चरण के लिए 2.88 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पीडब्ल्यूडी के जेई मिथलेश कुमार ने बताया कि इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

भेलसर-टिकैतनगर मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर होगी

भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर करीब 27 करोड़ 59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. वर्तमान में करीब सात मीटर चौड़े इस मार्ग को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा. सड़क के दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण कराया जाएगा. इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है.

अयोध्या समेत आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

दोनों सड़कें रुदौली क्षेत्र को अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी समेत आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग हैं. इनके चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही सड़क पर जाम और हादसों की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Must Read: 2 हजार में गोबर! खुशी-खुशी मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, पार्सल खुलते ही पकड़ ली नाक, अंदर का नजारा देख युवक के उड़े होश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola