बाराबंकी में मौत बनकर आया डंपर, एक टक्कर से मचा कोहराम, चार लोगों की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बाराबंकी में डंपर और कार की टक्कर में चार की मौत

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मसौली थाना क्षेत्र में डंपर और कार की जोरदार टक्कर में एक आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. मसौली थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर बिंदौरा चौराहे के पास डंपर और कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, आठ वर्षीय बच्ची हुदा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार सवार सभी लोग लखनऊ के कमता इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

बिंदौरा चौराहे के पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, कार बिंदौरा चौराहे के पास मुड़ रही थी. इसी दौरान बाराबंकी की ओर से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए. राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा.

चार लोगों की मौत, बच्ची की हालत गंभीर

हादसे के बाद घायलों को बड़ागांव सीएचसी ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. बड़ागांव सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं, आठ वर्षीय हुदा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार

बताया जा रहा है कि कार आदर्श नगर, कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा. वहीं, टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.

Must Read: दुश्मनी का ऐसा खौफनाक खेल, पड़ोसी को हत्या में फंसाने के लिए 9 साल की बेटी को मार डाला, पिता समेत पांच को उम्रकैद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola