UP में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में तेज होगी बारिश, 22 जुलाई तक कई जिलों में झमाझम के आसार

Updated:
विज्ञापन

आसमान में काले कजरारे बादल

UP Weather: मानसून ने उत्तर प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ ली है. 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलेगी. यह बारिश किसानों की खरीफ फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी.

विज्ञापन

UP Weather: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है. गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई. अब मौसम विभाग ने शुक्रवार 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान जताया है. 22 जुलाई तक पूर्वांचल, तराई, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

पूर्वांचल से शुरू होगा बारिश का नया दौर

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून की सक्रियता सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी. इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान इसका असर मध्यांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणी के तराई क्षेत्र की ओर बने रहने के कारण बारिश सीमित इलाकों तक ही सिमटी हुई थी.

17 से 22 जुलाई तक बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि गुरुवार के लिए किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. अधिक नमी के कारण कई इलाकों में उमस बनी रह सकती है, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है.

प्रयागराज सबसे गर्म, कई जिलों में अच्छी बारिश

बुधवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई. अंबेडकर नगर में 75 मिमी, हमीरपुर में 54 मिमी, मथुरा में 44 मिमी, अयोध्या में 42 मिमी और गोरखपुर में 38 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

किसानों और आम लोगों को मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की दोबारा सक्रियता से धान सहित खरीफ फसलों की खेती को फायदा मिलेगा. साथ ही लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहाना बना रह सकता है.

यह भी पढ़ें: 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता की ले ली जान, 25 बीघा जमीन और दुकानें मिलने पर भी नहीं भरा था मन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola