यूपी के मंत्री संजय निषाद पर हमला, नाक में लगी चोट

sanjay-nishad
संत कबीरनगर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला किया गया है. उनपर हमले का आरोप समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगा है.
यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जिला संत कबीरनगर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला किया गया है जिसमें उन्हें चोट पहुंची है. बताया जा रहा है कि मंत्री की नाक पर चोट आई है. समाजवादी पार्टी के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है. रात में मंत्री और उनके समर्थक आरोपियों पर एक्शन को लेकर अस्पताल में धरने पर बैठ गए.
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा कि पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए संत कबीर नगर पहुंचे थे. इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री निषाद व उनके समर्थकों पर अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया.
Read Also : Lok Sabha Election 2024: अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर में गरजे योगी, बोले-इंडी गठबंधन को एक-एक वोट के लिए तरसाना है
संजय निषाद को नाक में चोट आई
हमले में संजय निषाद को नाक में चोट आई जिसकी तस्वीर सामने आई है. वहीं, घटना से नाराज सांसद प्रवीण निषाद व पार्टी के तीनों विधायक अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
संजय निषाद बैठ गये धरने पर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय निषाद पर 20-25 लोगों ने हमला किया जिसके बाद नाक से ब्लीडिंग होने लगी. हमले के तुरंत बाद समर्थक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और नाक पर पट्टी लगाई. इसके बाद संजय निषाद और उनके समर्थक अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर धरना देने के लिए बैठ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










