UP Budget 2024 Live : यूपी विधानसभा में दिवंगत MLA को दी गई श्रद्धांजलि
UP Budget 2024 Live : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज यानी की शुक्रवार से शुरू होगा. विधानसभा में सुबह 11.00 बजे विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण पेश करेंगी. दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा. भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और सपा विधायक एसपी यादव के निधन पर तीन फरवरी को शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में 5 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे. विधानमंडल का बजट सत्र 12 फरवरी तक संचालित होगा.
यूपी विधानसभा में दिवंगत MLA को दी गई श्रद्धांजलि
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह और एसपी यादव श्रद्धांजलि दी गई. मानवेंद्र सिंह बीजेपी व एसपी यादव सपा के विधायक थे.

यूपी विधानसभा का सत्र 11 बजे से, दो विधायकों के निधन का शोक प्रस्ताव होगा पेश
विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज है. सत्र 11 बजे से शुरू होगा. दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह और एसपी यादव को दी जाएगी श्रद्धांजलि. इसके बाद कार्यवाही स्थगित की होगी. 5 फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी. इसके अगले दिन 6 व 7 फरवरी को राज्यपाल अभिभाषण और बजट पर चर्चा होगी.
यूपी बजट सत्र शनिवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
यूपी विधानसभा का बजट सत्र शनिवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. सत्र की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पोस्टल लेकर प्रदर्शन किया. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी विपक्ष की नारेबाजी चलती रही. वह सरकार और राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. भारी हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण पूरा हुआ. शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए सत्र को स्थगित कर दिया गया है.
अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, कहा-यूपी में ईज ऑफ डूइंग क्राइम है
यूपी ईज ऑफ डूइंग बिजिनेस नहीं ईज ऑफ डूइंग क्राइम है. बीजेपी की सरकार में वह प्रदेश बन गया है. जहां न्याय के लिए लोगों को आत्महत्या करनी पड़ी रही है. नौकरी के लिए लोगों को इजराइल जाना पड़ रहा है. जहां खाने को नहीं मिल रहा है, वॉर जोन में युवा नौकरी करने जा रहे हैं.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण समाप्त, विपक्ष का हंगामा जारी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्षी सपा के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच अपना अभिभाषण समाप्त किया. समाजवादी पार्टी के विधायक लगातार गो बैक राज्यपाल के नारे लगा रहे थे. इस दौरान कई बार राज्यपाल असहज भी हुई और उन्होंने रुक-रुक कर विधायकों को जवाब भी दिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए