UP India Skills Competition 2026: यूपी के युवाओं के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, 22 सितंबर तक आवेदन, इनाम के साथ करियर के लिए खुलेगा नया रास्ता

Updated:
विज्ञापन

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का मौका

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी गई है. यह प्रतियोगिता युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता दिखाने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी.

विज्ञापन

UP India Skills Competition: हुनर है और उसे बड़े मंच पर दिखाने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी गई है. प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को अपनी तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता दिखाने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं.

विज्ञापन

ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीकरण

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने इच्छुक युवाओं से तय समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की है. आवेदन स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके अलावा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है. प्रतियोगिता की प्रक्रिया जिला स्तर से शुरू होकर मंडल, राज्य, रीजनल और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है.

इन स्किल्स में दिखा सकेंगे हुनर

इंडिया स्किल्स में युवाओं को कई आधुनिक और रोजगारपरक क्षेत्रों में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ड्रोन, कोडिंग, वेल्डिंग और ब्यूटी एंड वेलनेस जैसी स्किल शामिल हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिल सकता है.

राज्य से रीजनल स्तर तक इनाम

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक के साथ पुरस्कार राशि भी दी जाएगी. राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता को 20 हजार रुपये, रजत विजेता को 15 हजार रुपये और कांस्य पदक विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे. रीजनल स्तर पर यह राशि बढ़कर क्रमशः 75 हजार, 50 हजार और 25 हजार रुपये हो जाती है. राष्ट्रीय स्तर पर सफल प्रतिभागियों को इससे अधिक पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा.

प्रशिक्षण के साथ करियर का रास्ता

इंडिया स्किल्स की खासियत यह है कि प्रतिभागियों को सिर्फ प्रतियोगिता के लिए तैयार नहीं किया जाता. संबंधित स्किल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण भी दिया जाता है. आईआईटी और उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से युवाओं की दक्षता को निखारने का प्रयास होता है. पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को प्रशिक्षक या असेसर के तौर पर काम करने के अवसर भी मिल सकते हैं. प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आईटीआई में प्रशिक्षक बनने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read: UP LPG New Rule: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा सब्सिडी का नियम, यूपी के इन ग्राहकों को करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola