UP Election 2027: सपा सरकार बनी तो इलाज, दवा और जांच होगी फ्री, अखिलेश यादव के ऐलान से गरमाई यूपी की सियासत

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठे बड़े सवाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी चुनाव 2027 से पहले स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने वादा किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर गरीबों के लिए इलाज, दवा और जांच पूरी तरह मुफ्त होगी.

विज्ञापन

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य के मुद्दे पर यूपी की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में सपा सरकार बनने पर गरीबों के लिए इलाज, दवा और जांच मुफ्त करने का बड़ा चुनावी वादा किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर अस्पताल में किसी का कार्ड नहीं देखा जाएगा. कोई भी गरीब या जरूरतमंद अस्पताल पहुंचेगा तो सबसे पहले उसका इलाज होगा. उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करते हुए कहा कि गरीबों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. अखिलेश के इस ऐलान को 2027 के चुनाव से पहले सपा के बड़े सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

इलाज, दवाई और जांच सभी मुफ्त करने का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश में इलाज अच्छा होगा. गरीबों के लिए दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी. अस्पतालों में जांच की सुविधा भी मुफ्त होगी. उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अस्पताल में कार्ड नहीं देखा जाएगा

सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा, 'समाजवादी सरकार बनेगी तो इलाज फ्री होगा, कार्ड नहीं देखा जाएगा किसी का.' उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब अस्पताल आएगा तो उसका इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल आने वाले किसी भी व्यक्ति का सबसे पहले इलाज होगा.

2027 चुनाव से पहले स्वास्थ्य पर सियासी दांव

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. सपा लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदेश की राजनीति में अहम मुद्दा रही हैं. ऐसे में मुफ्त इलाज, दवा और जांच का वादा सपा के चुनावी एजेंडे का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है.

भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना

सपा अध्यक्ष इससे पहले भी स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं. ताजा बयान में उन्होंने सीधे तौर पर यह संदेश देने की कोशिश की है कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाएगी.

चुनावी वादे के तौर पर अहम घोषणा

2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी मुद्दों को धार देने का सिलसिला शुरू हो गया है. अखिलेश यादव का मुफ्त इलाज, दवा और जांच का वादा इसी कड़ी में देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी अपने स्वास्थ्य मॉडल को लेकर किस तरह का विस्तृत रोडमैप जनता के सामने रखती है और भाजपा इस घोषणा पर क्या प्रतिक्रिया देती है.

यह भी पढ़ें: बारिश से खराब सड़कों पर CM योगी सख्त, तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola