UP Agriculture Recruitment: कृषि विभाग में चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, नियुक्ति से पहले करना होगा ये जरूरी काम

Updated:
विज्ञापन

यूपी कृषि विभाग नियुक्ति अपडेट (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के चयनित उम्मीदवारों के लिए जनपद आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मानव सम्पदा पोर्टल पर करें विकल्प चयन और जानें नियुक्ति से जुड़ी अहम जानकारी.

विज्ञापन

UP Agriculture Recruitment: उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (कृषि सेवा वर्ग-3) के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है. नियुक्ति का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जनपद आवंटन की प्रक्रिया को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) से चयनित अभ्यर्थियों को अब मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से अपने पसंदीदा जनपद का विकल्प भरना होगा. इसके लिए विभाग ने निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

नियुक्ति से पहले पूरी करनी होगी जनपद चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (कृषि सेवा वर्ग-3) के चयनित अभ्यर्थियों के जनपद आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसके तहत उम्मीदवारों को मानव सम्पदा पोर्टल पर जाकर जनपद विकल्प का चयन करना होगा. अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया नियुक्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण चरण है. ऐसे में उम्मीदवारों को विभाग की ओर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना विकल्प भरना होगा. प्रक्रिया पूरी करते समय पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

कहां और कैसे मिलेगी नियुक्ति से जुड़ी जानकारी?

जनपद आवंटन की प्रक्रिया, जरूरी निर्देशों और आगे के अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए. विभाग ने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से भी नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है.

उम्मीदवार इन वेबसाइटों पर अपडेट देख सकते हैं:

परेशानी होने पर इस हेल्पलाइन पर करें संपर्क

मानव सम्पदा पोर्टल पर जनपद विकल्प चयन या नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी कृषि विभाग की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए 0522-2205178 नंबर जारी किया गया है.

Must Read: Constitution Day 2026: संविधान को लेकर केशव मौर्य का संदेश, बोले- लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता का है मजबूत आधार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola