Constitution Day 2026: संविधान को लेकर केशव मौर्य का संदेश, बोले- लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता का है मजबूत आधार

Updated:
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संविधान दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में संविधान को लोकतंत्र की आत्मा और एकता-अखंडता का मजबूत आधार बताया. उन्होंने बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के कार्यों का शुभारंभ भी किया.

विज्ञापन

Keshav Prasad Maurya Statement: संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संविधान की महत्ता को रेखांकित करते हुए इसे देश के लोकतंत्र की आत्मा और एकता-अखंडता का मजबूत आधार बताया. लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया. साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरुआत हुई और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

संविधान की उद्देशिका का हुआ पाठ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारा संविधान केवल शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार है. संविधान दिवस के अवसर पर उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा की सभी महान विभूतियों को नमन किया.

बाबासाहेब के सम्मान में शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य

इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. इस पहल के जरिए बाबासाहेब के योगदान और उनके विचारों को सम्मान देने का संदेश दिया गया.

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित हुए पंचतीर्थ

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित और प्रतिष्ठित किए जाने का उल्लेख किया. उन्होंने संविधान के शिल्पी बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों के महत्व को रेखांकित किया.

योगी सरकार के कई दिग्गज रहे मौजूद

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शामिल हुए. इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Must Read: UP Teacher Exam Calendar: प्राथमिक शिक्षक, PGT-TGT और प्रधानाचार्य भर्ती की तारीखें आईं सामने, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola