प्रयागराज में अनोखा पुस्तक मेला: एमआरपी के बजाय वजन के हिसाब से बिक रहीं किताबें

Updated:
विज्ञापन

प्रयागराज में अनोखा पुस्तक मेला

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनूठा मेला लगा है, जहां किताबों की बिक्री वजन के हिसाब से की जा रही है. यह आयोजन कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाला साहित्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है.

विज्ञापन

UP NEWS: प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रमुख केंद्र प्रयागराज में पुस्तक प्रेमियों और विद्यार्थियों के लिए एक अनोखे मेले का आयोजन किया गया. संगम नगरी के युवाओं में डिजिटल माध्यमों के बावजूद पन्नों को पलटने की रुचि आज भी स्पष्ट रूप से नजर आती है. 'वेबली बॉक्स' नाम से आयोजित इस मेले में पुस्तकों की बिक्री का तरीका काफी अलग रहा. यहां पाठकों को अंकित मूल्य के स्थान पर प्रति किलो के दर और आकर्षक पैकेज ऑफर्स पर मनपसंद पुस्तकें खरीदने का अवसर मिला.

विज्ञापन

किताबों की दरें और विभिन्न विषयों की मांग

मेले के प्रबंधक राजेश कुमार के अनुसार यह प्रयास कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाला साहित्य उपलब्ध कराने के लिए किया गया है. आयोजन में साधारण वर्ग की पुस्तकें ₹400 प्रति किलोग्राम के भाव से तौलकर दी गईं. वहीं विशिष्ट श्रेणी की तीन पुस्तकें ₹550 तथा छह पुस्तकें ₹1,000 के कॉम्बो पैकेज में दी जा रही हैं. बाजार में हिंदी और अंग्रेजी की विविध विधाओं, जैसे स्व-विकास, दर्शन और क्लासिक साहित्य की मांग सबसे ज्यादा देखी गई.

प्रतियोगियों और पाठकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस आयोजन में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से लेकर स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की. युवाओं ने मुंशी प्रेमचंद, हरिशंकर परसाई, भगवती चरण वर्मा और अमृता प्रीतम की रचनाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय विचारकों की कृतियों को भी चुना. पाठकों का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अध्ययन के साथ-साथ उत्कृष्ट साहित्य उनके व्यक्तित्व को निखारता है. ऐसे किफायती आयोजन पाठकों को स्क्रीन टाइम से दूर कर अध्ययन की ओर प्रेरित करते हैं.

Must Read:डिजिटल हुआ उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान: घर बैठे 'केनयूपी' पोर्टल पर दिखेगा रकबा और पर्चियों का लेखा-जोखा!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola