भदोही में खुला शादी का ऐसा राज, पहले पति से गुजारा भत्ता और फिर दूसरी शादी के आरोप से मचा बवाल, महिला समेत दो पर FIR
पहले पति से गुजारा भत्ता और फिर दूसरी शादी के आरोप
UP News: भदोही में एक महिला पर पहले पति से गुजारा भत्ता लेने और इसी दौरान दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने महिला और उसके दूसरे पति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
UP News: भदोही के सीतामढ़ी क्षेत्र में एक महिला पर अपने पहले पति से कथित तौर पर गुजारा भत्ता लेने और इसी दौरान दूसरी शादी करने का आरोप लगा है. पुलिस ने अदालत के आदेश पर महिला शिवानी (27) और उसके दूसरे पति प्रदीप (25) के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दूसरी शादी और गर्भवती होने की जानकारी छिपाने का आरोप
शिकायतकर्ता अनिल कुमार यादव (28) के मुताबिक कुछ साल पहले उसकी शादी शिवानी से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद शिवानी का व्यवहार ठीक नहीं रहा, जिसके बाद अनिल ने अदालत में तलाक का मुकदमा दायर किया. मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है.
पहले भी सामने आया था विवाद
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिवानी ने इस दौरान दूसरी शादी कर ली और गर्भवती होने की जानकारी भी छिपाई. पुलिस के मुताबिक महिला पर पहले एक सप्लाई इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप भी सामने आया था, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में भी शिवानी के खिलाफ भदोही-ज्ञानपुर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन बताया गया है.
गुजारा भत्ता लेने के लिए फर्जी मुकदमे का आरोप
अनिल का आरोप है कि शिवानी ने उससे गुजारा भत्ता हासिल करने के लिए दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया. शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अदालत में अपने पक्ष में बयान और शपथपत्र भी दिया था. पुलिस अब दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपों और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है.
प्रयागराज निवासी युवक से दूसरी शादी का दावा
मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिवानी ने हाल ही में प्रयागराज की पत्रकार कॉलोनी निवासी प्रदीप से दूसरी शादी कर ली है. पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी देखें: अमरोहा में चिता के पास अचानक मचा तांडव! लकड़ियां बनीं हथियार, अंतिम संस्कार छोड़ भिड़े दो पक्ष 5 घायल, VIDEO वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए