बिना टिकट सफर पड़ा भारी, रुनकता स्टेशन पर 135 यात्रियों से ₹69,480 जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

रुनकता स्टेशन पर टिकट जांच अभियान

आगरा रेल मंडल ने रुनकता स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान 135 यात्रियों को बिना टिकट, स्लीपर कोच में अनधिकृत यात्रा करते पकड़ा गया. यात्रियों से रेलवे ने कुल 69,480 रुपये जुर्माना वसूला.

विज्ञापन

UP News: आगरा रेल मंडल के रुनकता रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में सफर, बिना बुक सामान ले जाने और गंदगी फैलाने के मामलों में कुल 135 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इन यात्रियों से रेलवे ने कुल 69,480 रुपये जुर्माना वसूला.

विज्ञापन

कई ट्रेनों में चला जांच अभियान

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार और वरिष्ठ रेल अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान गाड़ी संख्या 12403, 64958, 12708, 12138, 12618, 12192, 12485, 12280, 64076 और 11906 की जांच की गई.

बिना टिकट और स्लीपर में अनधिकृत यात्रा पर कार्रवाई

जांच के दौरान कई यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए. वहीं, कुछ यात्री जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे. ऐसे यात्रियों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया. अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के साथ यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना भी रहा.

बिना बुक सामान और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना बुक सामान लेकर यात्रा करने और रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने के मामलों की भी जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट रखें और रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करें.

आरपीएफ-जीआरपी की मौजूदगी में हुई जांच

विशेष टिकट जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक राशिद जमील, गुलजार मोहम्मद और अजय सोनी समेत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान मौजूद रहे. अधिकारियों के मुताबिक, रुनकता स्टेशन पर चलाया गया यह अभियान रेलवे में अनियमित और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए किया गया.

Also Read: बस्ती में 10 साल बाद मिली सफलता तो पिता ने मनाया यादगार जश्न, हाथी पर बैठाकर बेटे को घुमाया गांव


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola