Congress List: कांग्रेस ने इलाहाबाद से उज्ज्वल रमण सिंह को उतारा, हाल ही में शामिल हुए थे पार्टी में

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस (Congress) ने यूपी की इलाहाबाद सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. हाल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर रेवती रमण सिंह के बेटे को इलाहाबाद से टिकट दिया गया है.

विज्ञापन

प्रयागराज: यूपी की इलाहाबाद सीट से उज्ज्वल रेवती रमण सिंह कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. देर रात जारी कांग्रेस की लिस्ट में उनके टिकट की घोषणा की गई. उज्ज्वल रमण सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर रेवती रमण सिंह के बेटे हैं. 2 अप्रैल को उन्होंने रणनीति के तहत कांग्रेस की सदस्यता ली थी. क्योंकि इलाहाबाद सीट बंटवारे में कांग्रेस के खाते में चली गई थी. अब कांग्रेस ने उन्हें इलाहाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola