नितिन नवीन के यूपी दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- BJP अध्यक्ष अयोध्या दर्शन करने नहीं जाएंगे?

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव एंड नीतीन नवीन

UP Politics: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार लखनऊ पहुंचे. इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या वह रामलला के दर्शन करने भी जाएंगे. हालांकि बीजेपी के तरफ से इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विज्ञापन

UP Politics: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीन नवीन के इस दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए सवाल किया है. अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि क्या वह अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन भी करेंगे. हालांकि बीजेपी की ओर से इस टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. नितिन नवीन का यह दौरा मुख्य रूप से संगठनात्मक बैठकों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर केंद्रित रहा. इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नितिन नवीन ने विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है और बीजेपी कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को राजनीतिक रूप से पराजित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विकास की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष पर उन्होंने तुष्टिकरण, परिवारवाद और समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया.

2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करना है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा. नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी सभी वर्गों के विकास और सम्मान की बात करती है तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर पार्टी 2027 में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें: चंदा चोरी मामला : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय और अनिल की विदाई पर लगेगी मुहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola