Milkipur By Election Result 2025 : मिल्कीपुर क्यों हारी सपा? अखिलेश यादव ने बताया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Feb 2025 7:29 AM
अखिलेश यादव
Milkipur By Election Result 2025 : उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत हुई. बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों से सपा उम्मीदवार को हराया.
Milkipur By Election Result 2025 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों से जीत हासिल की. 38 साल के पासवान को 1.46 लाख से अधिक वोट मिले. वहीं उनके उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के 42 साल के अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले. इस हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हालांकि बयान अभी तक नहीं आया. लेकिन, मतगणना के बीच उन्होंने कहा कि चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया.
चुनावी तंत्र का दुरुपयोग : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. काउंटिंग के दौरान जब बीजेपी उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार से काफी आगे थे तो उनका यह बयान सामने आया था. अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने हार स्वीकार करते हुए कहा, ”लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी.” उन्होंने कहा,”पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना बीजेपी वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है.”
सभी पांच विधानसभा क्षेत्र बीजेपी की झोली में
मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी की जीत के साथ, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र पार्टी की झोली में आ गए हैं. साल 2022 में विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले की मिल्कीपुर एकमात्र सीट थी, जिस पर बीजेपी हारी थी. मिल्कीपुर विधानसभा सीट अवधेश प्रसाद के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के कारण खाली हुई थी. सपा ने प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि बीजेपी ने चंद्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया था. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन किया था.
जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की बीजेपी सरकार’ की: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई.” उन्होंने आगे लिखा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की बीजेपी सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










