Milkipur By Election Result 2025 : मिल्कीपुर में सपा को बीजेपी ने पटका, बोले सीएम योगी- जय श्री राम

Updated:
विज्ञापन
Milkipur By Election Result 2025

मिल्कीपुर विधानसभा सीट चुनाव परिणाम

Milkipur By Election Result 2025 : मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने सपा को हरा दिया है. नतीजों पर सीएम योगी ने एक्स पर लिखा- जय श्री राम.

विज्ञापन

Milkipur By Election Result 2025 : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट बीजेपी ने जीत ली है. उपचुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद को हरा दिया है. लगातार हर राउंड की गिनती में बीजेपी आगे दिखी. पासवान ने 61,710 मतों से जीत हासिल की. अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले.

मिल्कीपुर जीत पर बोले सीएम योगी- जय श्री राम

नतीजों पर सीएम योगी ने एक्स पर लिखा- मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है. विजयी प्रत्याशी श्री चंद्रभानु पासवान को बधाई और उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन! जय श्री राम!

65 प्रतिशत मतदान हुआ मिल्कीपुर विधानसभा में

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को कुल 3.71 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह 2022 के विधानसभा चुनावों में दर्ज मतदान से अधिक था. मिल्कीपुर उपचुनाव, सपा और बीजेपी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का ह��स्सा है.

मिल्कीपुर सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और बीजेपी के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा था. मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई थी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही थी. वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही थी. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा था.

सपा मिल्कीपुर सीट बचाने की कोशिश में थी

सपा जहां इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रही थी. वहीं बीजेपी इस चुनाव को फैजाबाद में अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही थी. साल 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी.

पीएम मोदी और सीएम योगी में विश्वास का नतीजा: अपर्णा बिष्ट यादव

मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों पर यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा, ”यह लोगों के पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ में विश्वास का नतीजा है.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola