Meerut Murder : जेल में अचानक क्यों रोने लगी सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान?

Updated:
विज्ञापन

मुस्कान को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस

Meerut Murder : यूपी के मेरठ के जेल में बंद मुस्कान की आंखों में अचानक आंसू आ गए. जेल में पति सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी मुस्कान को जब रामायण की प्रति दी गई तो वह भावुक हो गई.

विज्ञापन

Meerut Murder : यूपी के मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने जेल में ‘घर-घर रामायण’ अभियान के तहत लगभग 1500 कैदियों को रामायण वितरित की. इसी जेल में पति सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी मुस्कान बंद है. मुस्कान को भी रामायण दी गई, जिसे पढ़कर वह अपनी जिंदगी में बदलाव लाने का प्रयास कर रही है. रामायण मिलने के दौरान मुस्कान भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू आ गए.

विज्ञापन

मुस्कान की रातें गुजर रही है बेचैनी और टेंशन में

मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उनकी पत्नी मुस्कान चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं. यहीं उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को भी रखा गया है. जेल में मुस्कान की रातें बेचैनी और टेंशन में गुजर रही हैं. जेल अधिकारियों के अनुसार, नशे की लत के कारण वह परेशान है. जेल में उसे नशा नहीं मिल पा रहा जिससे उनकी हालत बिगड़ रही है, जिससे उन्हें नींद नहीं आ रही है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.

परिवार भी साथ नहीं दे रहा मुस्कान का

जेल सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि मुस्कान और साहिल से मिलने अब तक कोई नहीं आया है. मुस्कान के माता-पिता ने भी अपनी बेटी के खिलाफ बयान दिया है और उसके लिए मौत की सजा मांगी है. घर के किसी सदस्य ने उनके लिए न तो वकील का इंतजाम किया है और न ही केस में कोई दिलचस्पी दिखाई. इस कारण मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग जेल प्रशासन से की है.

सांसद अरुण गोविल पहुंचे जेल के दौरे पर

सांसद अरुण गोविल ने सोशल मीडिया एक्स पर मेरठ जेल दौरे की जानकारी दी. उन्होंने लिखा– भारत रत्न श्री चौधरी चरण सिंह जिला कारागार, मेरठ में घर-घर रामायण अभियान के अंतर्गत कैदियों को श्रीरामचरितमानस का वितरण किया. जैसे ही रामायण वितरित की गई, पूरा परिसर “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा, जिससे एक आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बन गया. इसके साथ ही, जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को भी श्रीरामचरितमानस वितरित की, जिससे सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिले.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola