Meerut Murder : साहिल के बगल में रहना चाहती है मुस्कान, जेल में पूरी रात रोई, खाना भी नहीं खाया

Updated:
विज्ञापन

मुस्कान को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस

Meerut Murder : सौरभ की हत्या के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या को अंजाम दिया था. जेल में पत्नी मुस्कान रोती रही.

विज्ञापन

Meerut Murder : मेरठ में 29 साल के मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने कर दी. इसमें उसका साथ प्रेमी साहिल शुक्ला ने दिया. दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. उन्हें बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बेचैनी भरी रात बिताई और वे ज्यादा टेंशन में दिखे.

विज्ञापन

जेल में पूरी रात रोती रही मुस्कान

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया, ‘‘मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल लाया गया. मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) में रखा गया, वहीं साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में रखा गया.’’ उन्होंने बताया, ‘‘मुस्कान ने किसी से बातचीत नहीं की. उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया.’’ न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जेल सूत्रों के हवाले से बताया कि मुस्कान रात भर रोती रही, लेकिन जेल अधीक्षक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें : UPSC RTS Exam : 22 मार्च को रांची बंद, 23 को इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

सूत्रों ने आगे दावा किया कि मुस्कान और साहिल ने अगल-बगल की बैरक में रखे जाने की मांग की थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार मुस्कान 18 मार्च को अपने परिवार के पास गई और अपने माता-पिता को हत्या के बारे में बताया. इसके बाद माता-पिता उसे पुलिस के पास ले गए. इसके बाद मामला दर्ज किया गया. शव बरामद किया गया और मुस्कान तथा साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया.

‘पापा ड्रम में हैं’, मुस्कान की बेटी ने कहा

मेरठ में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के हाथों मारे गए मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी की मां ने गुरुवार चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि उसकी छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी थी और उसने कहा था ‘पापा ड्रम में हैं’. पुलिस ने हालांकि, इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि लड़की को इस खूनी घटना के प्रकाश में आने के बाद इसके बारे में पता चला होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola