ePaper

PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित इन नेताओं से की मुलाकात

Updated at : 13 Mar 2022 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित इन नेताओं से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं से मुलाकात की. अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं.

विज्ञापन

UP Assembly Election Results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है. सूबे में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की. इसके बाद रक्षा मंत्री और लखनऊ से लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह से भी मिले.

undefined
पीएम मोदी से इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री से मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. कयास लगाये जा रहे हैं कि इस मुलाकत में उत्तर प्रदेश सरकार के नए मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा, किन विधायकों को मंत्री बनाया जाता है, इस पर भी मुहर लग सकती है.

Also Read: योगी की दूसरी पारी में इन चेहरों पर दांव लगा सकती है BJP, डिप्टी सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे एक घंटे से ज्यादा चली मोदी-योगी की बातचीत

मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच एक घंटे से से ज्यादा समय तक बातचीत हुई. माना जा रहा है कि इस दौरान संकल्प पत्र में किये गए वादों पर भी चर्चा हो सकती है.

undefined
Also Read: Photos: योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया पेश बीएल संतोष और सर्वानंद सोनोवाल से मिले आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से भी शिष्टाचार मुलाकात की. सर्वानंद सोनोवाल असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. इसके बाद आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की.

undefined
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम
  • भारतीय जनता पार्टी- 255

  • अपना दल (सोनेलाल)- 12

  • निषाद पार्टी-6

  • समाजवादी पार्टी- 111

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- 6

  • राष्ट्रीय लोकदल- 8

  • कांग्रेस- 2

  • बहुजन समाज पार्टी- 1

  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- 2

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola