PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त कब आएगी, जानिए कैसे करें आवेदन

Published by : Shweta Pandey Updated At : 10 Jul 2023 9:16 AM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. कई महीनों से किसानों को 13वीं किस्त के बाद 14वीं किस्त नहीं आई है. आइए जानते हैं कब तक आ सकती है 14वीं किस्त. कैसे करें आवेदन.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. गरीब किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए पीएम किसान योजना के तहत दिया जाता . इससे उन्हें आर्थिक मददर मिलती है. लेकिन कई महीनों से किसानों को 13वीं किस्त के बाद 14वीं किस्त नहीं आई है. आइए जानते हैं कब तक आ सकती है 14वीं किस्त. कैसे करें आवेदन.

14वीं किस्त कब आएगी

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त को लेकर किसान काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. हर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14वीं किस्त जुलाई 2023 महीने के किसी भी सप्ताह में आ सकती है. फिलहाल अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Also Read: PM Kisan Update: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का ताजा अपडेट, आपके खाते में रकम आयेगी या नहीं, ऐसे जानें
14वीं किस्त के लिए आवेदन कैसे करें

पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं. अगर आप पीएम किसान योगने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए. यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola