PM Kisan Update: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आपके खाते में आयेगी या नहीं, ऐसे जानें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jul 2023 8:03 AM
PM Kisan 14th Installment - योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. अब तक किसानों के खाते में 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. अब किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ताजा अपडेट यह है कि अगले कुछ दिनों में किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जा सकते हैं.
PM Kisan 14th Installment Date 2023 : भारत सरकार (Govt of India) देश की जनता के कल्याण (Public Welfare) के लिए हर साल कई तरह की नयी योजनाएं (New Scheme) लॉन्च करती है. वहीं, कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें और बेहतर किया जाता है. इन योजनाओं के जरिये हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाने की काेशिश की जाती है. किसी योजना में जरूरत का कोई सामान दिया जाता है, तो किसी योजना के जरिये आर्थिक मदद की जाती है. ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलायी जाती है. इसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Scheme) है. इस योजना के तहत किसानों के खाते में यह राशि 3 किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर की जाती है. अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सबको 14वीं किस्त का इंतजार है. ताजा अपडेट यह है कि अगले कुछ दिनों में किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जा सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर अाधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है.
पीएम किसान स्कीम को लेकर ताजा अपडेट यह है कि भूलेखों के सत्यापन के चलते 14वीं किस्त जारी होने में देरी हो रही है. अब भी कई राज्यों में यह प्रकिया चल रही है. इस दौरान बड़ी संख्या में किसान इस योजना के लिए अयोग्य पाये जा रहे हैं. आपको बता दें कि 13वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों के नाम इस लिस्ट से हटाये गए थे. बेनेफिशियरी लिस्ट (PM Kisan 14th installment Beneficiary List 2023) में आपका नाम है या नहीं, यह आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर मिनटों में चेक कर सकते हैं.
Also Read: How To: पुराना स्मार्टफोन स्लो हो गया है? टेंशन न लें, यह काम कर देंगे तो चलेगा रॉकेट से भी फास्ट
-
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
-
यहां Farmers Corner के सेक्शन में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करना है
-
किसानों को अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज कराना है
-
अब Get Report पर क्लिक करना है
-
अब जो लिस्ट आपके सामने आयी है, उसमें अपना नाम देख सकते हैं.
पीएम किसान स्कीम के लिए अगर आपने ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी नहीं की है, तो अगली किस्त आपको नहीं मिलेगी. आगामी किस्तों का लाभ उठाने के लिए किसान इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर लें. इसके अलावा आप सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं.
पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी आपकी हर समस्या का समाधान यहां भी किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










