Agra Dog Lover: यह कैसा पशु प्रेम, बिना मालिक के घर में कैद रहते हैं कुत्ते

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगरा में एक व्यक्ति द्वारा गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पालना क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. उनका कहना है कि पूरे दिन और रात यह कुत्ते भोंकते रहते हैं जिसकी वजह से आसपास में ना तो बच्चे सो पाते हैं और वहीं दूसरी तरफ बीमार लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

Agra Dog Lover: आगरा में एक व्यक्ति द्वारा गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पालना क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. उनका कहना है कि पूरे दिन और रात यह कुत्ते भोंकते रहते हैं जिसकी वजह से आसपास में ना तो बच्चे सो पाते हैं और वहीं दूसरी तरफ बीमार लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार इसकी शिकायत क्षेत्रीय थाने में चौकी में नगर निगम और जिलाधिकारी तक की गई है लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ. दरअसल, ट्रांस यमुना फेस वन में ए ब्लॉक 375 नंबर मकान में करीब 15 से 20 कुत्ते बंद रहते हैं . मकान मालिक नीरज कुमार साल भर पहले अपनी पत्नी के साथ इसी मकान में रहते थे और गली में घूमने वाले कुत्तों की देखभाल व उन्हें खाना खिलाते थे . पशु प्रेम के चलते वह जब 1 साल पहले अपने घर को खाली कर दूसरे घर में शिफ्ट हो रहे थे तो उन्होंने उन सभी कुत्तों को अपने ट्रांस यमुना वाले घर में बंद कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola