UP Weather Forecast LIVE:पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्तूबर की रात से उत्तर पश्चिमी भारत में होगा प्रभावी, गिरेगा पारा
UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश के मौसम में अब सुबह और देर रात ठंड का एहसास होने लगा है. बारिश की गतिविधियां थमने के बावजूद धरती में ���मी होने के कारण धूप के तेवर कमजोर हैं और ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिख रही है. दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवर्ती परिसंचरण अब दक्षिण पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया है. हालांकि प्रदेश में अब बारिश की कोई स्थिति नहीं नजर आ रही है.
UP Weather Forecast LIVE: पश्चिमी यूपी में गुलाबी जाड़े ने दी दस्तक
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश होने के बाद मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है. पश्चिमी यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है.
UP Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्तूबर की रात से उत्तर पश्चिमी भारत में होगा प्रभावी
यूपी का मौसम गुरुवार को सामान्य तौर पर शुष्क देखने को मिला. सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई. दिन में हल्की धूप निकली और शाम के समय मौसम सामान्य रहा. देर रात के मौसम में ठंड का असर दिखाई देने की उम्मीद है. इस बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 21 अक्तूबर की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है.
UP Weather Forecast LIVE: रात के तापमान में होगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस इजाफा होने की संभावना है. इसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है.
UP Weather Forecast LIVE: 24 अक्तूबर तक बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के अंत तक प्रदेश में जाड़े का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंड भरे मौसम के साथ हुई. दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 20, 21, 22, 23 और 24 अक्तूबर को मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
UP Weather Forecast LIVE: यूपी में निकली धूप, शाम और रात में सर्दी दिखाएगी असर, जानें अपने शहर का मौसम
यूपी में गुरुवार को सुबह से आसमान साफ है और धूप निकली हुई है. हालांकि धूप के तेवर तीखे नहीं हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश में आज सुबह से मौसम पूरी तरह से साफ बना हुआ है. शाम होने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार है और देर रात तक इसका प्रभाव बना रह सकता है.
UP Weather Forecast LIVE: पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है. निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले चौबीस घंटे के दौरान अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना है और 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन में और अधिक तीव्र होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में है.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए