Live Updates

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में दो दिनों तक पूर्वी हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन, 1 नवंबर से तापमान में होगा इजाफा

Updated:
विज्ञापन

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में मौसम में गर्मी और सर्दी का सिलसिला जारी है. दिन में धूप निकलने के बाद रातें सर्द हो रही हैं. धूप के तेवर नरम बने हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पूर्वी हवाओं की वजह से दो दिनों तक सिहरन में इजाफा होगा. इस वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा प्रभावी नजर आएगी. वहीं 1 नंवबर से एक बार फिर पछुआ हवाओं के चलने की वजह से से गर्मी में इजाफा दर्ज किया जाएगा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 30 और 31 अक्तूबर को पूर्वी हवाएं पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेंगी.

विज्ञापन

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में दो दिनों तक पूर्वी हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन, 1 नवंबर से तापमान में होगा इजाफा

यूपी में मौसम में गर्मी और सर्दी का सिलसिला जारी है. दिन में धूप निकलने के बाद रातें सर्द हो रही हैं. धूप के तेवर नरम बने हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पूर्वी हवाओं की वजह से दो दिनों तक सिहरन में इजाफा होगा. इस वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा प्रभावी नजर आएगी. वहीं 1 नंवबर से एक बार फिर पछुआ हवाओं के चलने की वजह से से गर्मी में इजाफा दर्ज किया जाएगा.

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में धूप के तेवर हुए नरम, रात को ठंड दिखाने लगी असर

यूपी में दिन ढलने के साथ धूप के तेवर नरम होने लगे हैं. हालांकि मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है, लेकिन गर्मी और उमस की स्थिति नहीं है. रात में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

UP Weather Forecast LIVE: एनसीआर की हवा हुई प्रदूषित

यूपी में सर्दी के जोर पकड़ने से पहले ही कई शहरों की आबो-हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. खासतौर से दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाके में सुबह से प्रदूषण के कारण धुंध हावी हो रही है. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की आबो हवा खराब हो रही है. गाजियाबाद के लोनी में तो लगातार हवा में एक्यूआई लेवल 300 से ज्यादा बना हुआ है, जो बेहद खराब हवा की श्रेणी में आता है.

UP Weather Forecast LIVE: जानें आज क‍िस ज‍िले में क‍ितना रहेगा तापमान

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में सभी जनपदों में निकली धूप, रात में पारा गिरने से ठंड होगी असरदार

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है. रविवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ होने के बाद पूरे प्रदेश में लगभग सभी जगह धूप निकली हुई और मौसम शुष्क है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन में धूप के बाद रात में हल्की ठंड रहेगी. ओस ​गिरने का सिलसिला आने वाले दिनों में तेज होगा. राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, जौनपुर और पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में आसमान साफ बना हुआ है. सुबह से ही आसमान में सूर्य तेज धूप निकल आई है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के इलाकों का मौसम एक जैसा रहने का अनुमान है.

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में मौसम ने ली करवट, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड पकड़ेगी जोर

यूपी में दिन की धूप के बाद शाम और रातें ठंडी हो रही हैं. शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप के बाद शाम को मौसम ने हल्की करवट ली. मौसम विभाग के मुताबिक रात में इसी तरह ठंड का एहसास बना रहेगा. नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड के जोर पकड़ने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola