Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: माफिया अतीक के गुर्गे फहद को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज की

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

अमेठी में प्रधानाध्यापक ने किया युवती के साथ दुष्कर्म

अमेठी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर प्रधानाध्यापक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है. घटना के बाद पीड़ित युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है. यह घटना मोहनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की है.

अतीक के गुर्गें फहद की जमानत याचिका खारिज

अतीक के गुर्गे फहद को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने फहद उर्फ वसीउर्रहमान की जमानत की अर्जी को खारिजकर दिया है. फहद इस समय नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. उसके खिलाफ 5 करोड़ की रंगदारी का मुकदमा दर्ज है. अतीक अहमद का बेटा अली भी इस मामले में आरोपी है.

चित्रकूट में पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में एक व्यक्ति ने बंदूक से गोली मारकर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.

6 साल की मासूम बच्ची को घर में नौकरानी बनाया, चाइल्ड लाइन ने कराया रेस्क्यू

चाइल्ड लाइन ने लखनऊ के एक परिवार के पास बंधक बनी 6 साल की मासूम बच्ची को रेस्क्यू किया है. यह परिवार बच्ची को नौकरानी बनाकर रखता था. उससे घर के काम कराता था. परिवार पर बच्ची को मारने-पीटने का भी आरोप है. बच्ची के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान भी मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है. हादसे में एक ही परिवार के चार लोग सहित पांच की मौत हो गई. जबिक इस हादसे में सात लोग घायल हैं हादसा नसीरपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ. जहां मार्ग पर खड़े लोगों को पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया.

शिक्षा माफियाओं के विरुद्ध NSA की कार्रवाई से मचा हड़कंप

गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. शिक्षा माफियाओं के विरुद्ध NSA की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. यूपी बोर्ड की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है.तीन अभियुक्तों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गयी है. इस मामले में दुल्लहपुर पुलिस ने 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था. प्रबंधक, प्राचार्य समेत 13 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. फर्जी आधार कार्ड बनाकर प्रॉक्सी छात्रों से परीक्षा दिलाते थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola