Uttar Pradesh Breaking News Live: गाजियाबाद के जंगल में आयकर अधिकारी व उसकी पत्नी का शव मिला

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी का आज मेरठ दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी यहां चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेऱठ में आयुर्वेद महासम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह सम्मेलन आज से 13 मार्च तक चलेगा सम्मेलन. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे. सांसद खेल महाकुंभ का समापन कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करेंगे. इसके बाद प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके बाद गीडा , सेक्टर 23, गोरखपुर में प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

हरदोई में मोबाइल की बैटरी फटने से एक बच्चा झुलसा

हरदोई से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोबाइल की बैटरी फटने से एक बच्चा झुलसा गया है. घर में मोबाइल पर गेम खेलते वक्त बैटरी फटी है. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शाहाबाद के मिठनापुर गांव का मामला बताया जा रहा है.

अलीगढ़ में पेंट कैमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक पेंट कैमिकल गोदाम में भीषण आग लगी है. इस दौरान गोदाम में रखे गये ड्रम, कैमिकल की कैन और बांस-बल्लियों जल रहा है. स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे है. बताया जा रहा है कि फिलहाल सूचना के बाद भी फायर ब्रिग्रेड घटना स्थल पर नहीं पहुंची हुई है.

गाजियाबाद के जंगल में आयकर अधिकारी व उसकी पत्नी का शव मिला

यूपी के बुलंदशहर में आर्मी से रिटायर जवान वर्तमान में आयकर ऑफिसर और उनकी पत्नी का शव गाजियाबाद के मुरादनगर के जंगल में मिला है. वह 8 मार्च को बुलंदशहर के बीवी नगर थाना क्षेत्र के गांव तिबडा में अपने गांव में होली पर्व पर पूजा करने के लिए आए थे. 9 तारीख को शाम को बीवी नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी.

अखिलेश ने अहमदाबाद में कहा, ईडी (ED) है एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और कांग्रेस पर एक साथ हमला किया है. उन्होंने अहमदाबाद में कहा कि – “ईडी (ED) है एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी, आपको इस परीक्षा से गुजरना ही होगा. बीजेपी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है. भारतीय जनता पार्टी कोई नया काम नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि “भगवान कृष्ण ने जहां जन्म लिया था यमुना के किनारे, उन्होंने आखिरी सांस गुजरात में ली थी. यह रिश्ता यहां का और उत्तर प्रदेश वालों का है.”

माफिया अतीक के कुत्ते की भूख-प्यास से तड़पकर मौत

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. फाफिया अतीक के कुत्ते की भूख-प्यास से तड़पकर मौत हो गयी है. अतीक अहमद के पास विदेशी नस्ल के पांच कुत्ते थे. जिसमें से एक की मौत हो गयी है. वहीं बाकी बचे चार कुत्तों की हालत बेहद खराब है. बताया जा रहा है कि पड़ोस के लोग भी कुत्तों को खाना-पानी देने से कतरा रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola