Uttar Pradesh Breaking News Live: यूपी निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट आज होगी जारी
Uttar Pradesh Breaking News Live: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज कानपुर दौरा. 10 बजे लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे. कानपुर शहर में किदवई नगर अखिलेश यादव जाएंगे. कार्यकर्ता के आवास मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छ���टी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे कानपुर, कही ये बात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे. इस दौरान सैकड़ो सपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ता मौजूद रहें. अखिलेश यादव रायपुर कस्बे के खुशी प्लाजा पहुंचे, जहां पर अग्नि पीडितों से मुलाकात की. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कपड़ा मार्केट की घटना दुखद है सरकार को मदद करनी चाहिए. कानपुर देहात के रायपुर कस्बे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व सपा नेता सुखदेव पाल की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ओबीसी की दुश्मन हैं, जातिगत जनगणना नहीं करा रही है. इस बार यूपी में बड़ा परिवर्तन होगा, लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी से हारेगी.
मुजफ्फरनगर में 50 हजार का कुख्यात इनामी राशिद एनकाउंटर में ढेर
पठानकोट में 2020 में क्रिकेटर सुरेश रैना के 3 परिजनों की डकैती के दौरान हत्या कर दी थी, राजस्थान में राशिद 2 साल से वांछित चल रहा था. इधर यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के पुलिस को भी कुख्यात राशिद की तलाश थी.
यूपी निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट आज होगी जारी
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज होगा. आपको बता दें सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन 10 मार्च को हुआ था. इस बार 760 नगर निकायों में चुनाव होंगे . चुनाव आयोग 2 चरणों में चुनाव कराने की तैयारी में है.
आगरा में केमिकल के गोदाम में लगी आग
आगरा में केमिकल के गोदाम में आग लग गई है. घनी बस्ती में स्थित है गोदाम. घरों से बाहर लोग निकले. पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी. मौके पर अभी तक फायर बिग्रेड नहीं पहुंची. मंटोला थाना क्षेत्र में भीषण आग लगी.
इटावा में झोपड़ी में लगी भीषण आग, दो पशु जिंदा जले
इटावा में झोपड़ी में भीषण आग लगने से जिंदा जले दो पशु. गृहस्थी का सामान जलकर राख हुआ. दमकल, पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया. बता दें पूरा मामला भरथना कोतवाली के ग्राम कलन्द्रा की घटना.
कानपुर अग्निकांड, आग ने लिया विकराल रूप, कॉम्प्लेक्स से हटाएं गए गैस सिलेंडर
कानपुर के बांसमंडी की कपड़ा मार्केट में आग लगने का मामला. आग ने विकराल रूप ले लिया है. कॉम्प्लेक्स से गैस सिलेंडर हटाएं गए.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए