Uttar Pradesh Breaking News Live: उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, अतीक के साढू के यहां चला बुलडोजर
Uttar Pradesh Breaking News Live: समाजवाद के प्रणेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की शुक्रवार को जयंती हैं. इस खास अवसर पर सपा ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियां आयोजित की है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर से जुड़े सभी सात मामलों की सुनवाई एक साथ करने के आवेदन पर गुरुवार को सुनवाई होगी. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, अतीक के साढू इमरान की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
लखनऊ . उमेश पाल हत्याकांड में कनेक्शन सामने आने के बाद प्रयागराज व���कास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है. अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जई और अन्य गुर्गों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई में जेसीबी मशीनों ने अवैध प्लाटिंग के साथ-साथ सिटी में बनाई गई सड़क को भी जेसीबी से उखाड़ कर नस्तेनाबूत किया जा रहा है.
यूपी सरकार जल्द से जल्द नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन करे जारी
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के टेट, सीटेट पास युवा नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की गुहार लगा रहे हैं लेकिन इन युवाओं की कोई सुनने वाला नहीं है बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन पिछले चार साल से जारी नहीं हुआ है. उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के डेढ़ लाख से ज्यादा पद रिक्त होने के कारण अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार ये मांग की जा रही है कि नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी हो.
तेज रफ्तार कार बस से टकरायी, 12 लोग घायल, एक्सप्रेस वे पर जाम
लखनऊ. ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ने कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया. नालेज पार्क थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस- वे पर तेज रफ्तार से दिल्ली की तरफ जा रही मर्सिडीज कार यात्रियों से भरी रोडवेज से टकरा गयी. इस सड़क हादसे में 6 यात्री घायल हो गये हैं. इनमें कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इस सड़क हाउसे से एक्प्रेस वे पर जाम लग गया. पुलिस घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार का कहना है कि यातायात सुचारू रूप से चल रहा है.
कानून व्यवस्था नजीर, छह साल में कोई दंगा नहीं हुआ : सीएम योगी
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में पिछले 6 वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ है. यूपी की कानून व्यवस्था को एक नज़ीर के रूप में देखा जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को UPPSC द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण और ‘ई-अधियाचन’ पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य की प्रगति और बेहतर भविष्य के लिये ईमानदारी से सेवा देने के लिये चयनितों को प्रेरित किया.
केपी मौर्य का दर्द, मैंने सम्मान दिया लेकिन अखिलेश ने अपमान
लखनऊ. यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अपमान करने का आरोप लगाया है. डिप्टी सीएम ने गुरुवार को ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है. मौर्य का कहना है कि अखिलेश यादव और अन्य जो मेरी प्रगति नहीं देख सकते, वे किसी भी हद तक जा सकते हैं. वे मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं जबकि मैंने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है. मैंने कभी किसी पार्टी के किसी नेता के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। यूपी की जनता ने हमेशा सपा को करारा जवाब दिया है.
यूपी STF ने 60 लाख की अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
लखनऊ में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार. यूपी STF ने 60 लाख की अफीम बरामद की. अभियुक्त संजय यादव, मक्खन लाल गिरफ्तार. बता दें शाहजहांपुर के चित्तेपुर नवदिया से गिरफ्तारी हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए