Uttar Pradesh Breaking News Live: यूपी में जेलर को प्रोमोशन, 6 बने जेल अधीक्षक, देखें सूची
Uttar Pradesh Breaking News Live: आज विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी बोल रहे हैं. बजट पर चर्चा के दौरान सीएम का संबोधन है. विपक्ष के सवालों का जवाब सीएम योगी दे रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यूपी में जेलर को प्रोमोशन, 6 बने जेल अधीक्षक, देखें सूची
उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 जेलर को जेल अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी है. संतकबीर नगर, गाजियाबाद, बलरामपुर, हमीरपुर, उरई और अलीगढ़ जेल के जेलर को प्रोन्नति दी गयी है.
उमेश पाल हत्याकांड शूटआउट के दौरान घायल गनर राघवेंद्र सिंह की एसजीपीजीआई में मौत
उमेश पाल हत्याकांड शूटआउट के दौरान घायल गनर राघवेंद्र सिंह की एसजीपीजीआई में मौत की सूचना है. बुरी तरह से घायल राघवेंद्र को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर प्रयागराज से एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया था. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. यूपी पुलिस के उच्चाधिकारियों को एसजीपीजीआई पहुंचना शुरू हो गया है.
उमेश पाल हत्याकांड में STF ने शूटर बृजेश सोनकर को हिरासत में लिया
उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड में शामिल शूटर बृजेश सोनकर को हिरासत में लिया गया है. उसके पास अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं.
कांग्रेस घोर चुनावी स्वार्थ की राजनीति कर रही : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है. भाजपा को भी छलावा पार्टी बताया है. मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा रायपुर अधिवेशन में जातीय जनगणना व प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण आदि को लेकर कही गई बातें छलावा तथा घोर चुनावी स्वार्थ की इनकी राजनीति नहीं तो और क्या है. क्योंकि सत्ता में होने पर कांग्रेस ठीक इसका उलटा ही करती है. बीजेपी का भी रवैया ऐसा ही छलावापूर्ण.
विधान सभा में सीएम बोले, हम समस्याओं में भाग लेने वाले, अखिलेश उनसे भागने वाले नेता
नेता प्रतिपक्ष उनसे भागने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान सभा में सदन को संबोधित कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की सदन में गैर मौजूदगी को लेकर किया कटाक्ष बोले लोग दो तरह के होते हैं. एक होते हैं जो समस्या से भाग लेते हैं. दूसरे वह होते हैं वह समस्या में भाग लेते हैं. हम समस्या को चुनौती के रूप में लेकर उसमें भाग लेते हैं. कुछ लोग जिम्मेदारी से भागते हैं. जैसे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी अभी खाली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने छह साल में सफलता से कार्य किया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को जनता के अनकूल बजट पेश करने के लिये बधाई दी. कहा कि उनसे पहले तीन लाख 40 करोड़ का था बजट था. वर्तमान में बजट का आकार दोगुने से भी अधिक छह लाख 90 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है. बजट साबित करता है कि यूपी की जीडीपी में दोगुनी प्रगति हो रही है. प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है.
अतीक अहमद को सताया एनकाउंटर का डर, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद ने अपनी जान पर खतरे का अंदेशा जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें अतीक के वकील ने अपील की है कि ट्रांजिट रिमांड के लिए उन्हें यूपी पुलिस के हवाले नहीं किया जाए. उन्हें किसी भी सूरत में गुजरात से यूपी लाने की इजाजत नहीं दी जाए. अतीक के वकील ने कोर्ट में कहा कि उन्हें यकीन है कि ऐसा होने पर बीच रास्ते में उनकी गाड़ी पलटायी जा सकती है, एनकांउटर किया जा सकता है.
लखनऊ में युवक का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है युवक शादी समारोह में शामिल होने गया था. युवक माल क्षेत्र के मसीढा हमीर का रहने वाला है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए