Uttar Pradesh Breaking News Live: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
Uttar Pradesh Breaking News Live: आज सीएम योगी पदक विजेता खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
विपक्षी दलों के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार: मंत्री
बलिया. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष की चुनौती को शून्य बताते हुए दावा किया कि विपक्षी दलों के कई बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को तैयार हैं.
OBC आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराने का आदेश स्वागत योग्य
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा OBC आयोग की रिपोर्ट स्वीकार कर OBC आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराने का आदेश स्वागत योग्य है. विधि सम्मत तरीके से आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध ढंग से नगरीय निकाय चुनाव कराने हेतु प्रतिबद्ध है.
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
रायबरेली से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. यह हादसा सराय बैरिया खेड़ा गांव का है.
यूपी निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी
यूपी निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिल गयी. OBC आरक्षण पर गठित आयोग की रिपोर्ट स्वीकार कर लिया गया. SC ने निकाय चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दो दिन के भीतर निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की इजाज़त दी है.
आगरा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
आगरा पुलिस ने चोरी का खुलासा करने हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है. हरिपर्वत, सर्विलेंस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी दिल्ली, राजस्थान और यूपी में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. ये सभी गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. बताया जा रहा है कि गैंग के दो आरोपियों पर 15 से 20 मुकदमे दर्ज है
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए