Live Updates

Uttar Pradesh News: अतीक की पत्नी शाइस्ता की याचिका पर कल होगी सुनवाई, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: योगी सरकार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. लखनऊ, कानपुर कमिश्नरेट सहित कई अन्य परिक्षेत्रों में बदलाव हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. नोएडा और मैनपुरी में पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

अतीक की पत्नी शाइस्ता की याचिका पर कल होगी सुनवाई

प्रयागराज. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की याचिका पर कल सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी. दो नाबालिग बेटों को छुड़ाने की याचिका पर सुनवाई होगी. कोर्ट ने धूमनगंज पुलिस और बाल सुधार गृह से जवाब मांगा है.

देवरिया पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

आज केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे देवरिया पहुंचे हुए है. देवरिया में 11 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में शिरकत की. इसके साथ ही अश्विनी चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ की फिर अश्विनी चौबै ने जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया.

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग की बेनामी संपत्ति कुर्क

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग की बेनामी संपत्ति कुर्क हुई. जानकारी के अनुसार, 26 लाख 18 हजार की अचल बेनामी संपत्ति कुर्क की गयी है. मुहम्मदाबाद में स्थित 18 दुकानों को कुर्क किया गया है. इसके साथ ही मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर अंसारी की संपत्ति भी कुर्क की गयी. बता दें कि गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गयी है.

मां की डांट से नाराज किशोरी ने लगाई फांसी

कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आ रही है. मां की डांट से नाराज होकर किशोरी ने फांसी लगा ली. किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है. यह घटना रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा शास्त्री की बतायी जा रही है.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार खड़े डम्पर से टकराई, 5 की मौत

सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है. जहां पर तेज रफ्तार कार खड़े डम्पर से जा टकराई. हादसे में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गयी. सभी मृतक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे है. बताया जा रहा है कि बच्चे का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे.

रायबरेली में किशोर की हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव

रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे SP आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जांच की. बताया जा रहा है कि खून से लथपथ किशोर का शव खेत में मिला था. यह घटना डीह थाना क्षेत्र के बरांवा मजरे घोरहा गांव की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola