Uttar Pradesh Breaking News Live: होली स्पेशल बसें चलायेगी सरकार, 76 राजधानी एक्सप्रेस, 39 साधारण बस चलेंगी
Uttar Pradesh Breaking News Live: आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
लोगों की सुविधा के लिये 76 राजधानी एक्सप्रेस, 39 साधारण बस चलेंगी
लखनऊ. होली को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारी तेज कर दी है. लोगों को त्यौहार पर आने घर जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिये 76 राजधानी एक्सप्रेस और 39 साधारण बसों को चलाया जायेगा. सीएम योगी आदित्यनाथ चार मार्च को हरी झंडी दिखाकर इनको रवाना करेंगे. ये बस सभी सुरक्षा मानकों से लैस होंगी . इन बसों के जरिये सभी 75 जिलों को राजधानी से जोड़ने की कवायद की गयी है.
मुख्यमंत्री ने होली को लेकर बैठक की, जूलूस के रास्तों पर पेट्रोलिंग रहेगी
लखनऊ . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है. गुरुवार को देर शाम हुई इस बैठक में सीएम सचिवालय, गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी थे. सभी रेंज जिलों के डीएम- एसएसपी भी वीडियो कान्फेंस के जरिये जुड़े थे. सीएम ने कहा कि सभी प्रकार के धाार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तैयार रहेगा. साफ- सफाई और कानून व्यवस्था में कमी के लिये अधिकारी जिम्मेदार होंगे. किसी भी धर्म की शोभा यात्रा गुजरेगी उस रूट पर सफाई के विशेष इंतजाम रहनी चाहिये. पुलिस पेट्रोलिंग भी करती रहेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निर्देश दिये हैं कि होली आदि पर कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह प्रशासनिक चूक नहीं होनी चाहिये. गश्त और चेकिंग आदि बढ़ाने के भी निर्देश दिये हैं.
कानपुर के पिपरिया गांव में एक झोपड़ी में आग लगी
कानपुर : बिठूर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक झोपड़ी में आग लग गयी है. झोपड़ी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है.फायर बिग्रेड की गाड़ी काफी देर बाद घटना स्थल पर पहुंची. इस कारण आग को काबू करने में विलंब हुआ लेकिन आग को फैलने से रोक लिया गया.
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
वाराणसी एयरपोर्ट को होली से पहले ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. एयरपोर्ट प्रशासन को यह धमकी लेटर के माध्य इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. एसीपी पिंडरा अमित पांडेय के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. एयरपोर्ट प्रशास की तरफ से दी गयी तहरीर में जानकारी दी गयी है कि बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होली से पहले ड्रोन हमले की धमकी भरा पत्र डाक से भोजा गया हे. पत्र निदेशक के नाम से था. इसी के साथ एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की एमरजेंसी मीटिंग बुलाई गयी. सीआईएसफ भी अलर्ट मोड में आ गया है. एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है.
तेजस एक्सप्रेस में आरपीएफ सिपाही ने विदेशी महिला से की छेड़खानी, गिरफ्तार
तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में विदेशी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है. महिला अगरतला तेजस एक्सप्रेस के कोच नंबर H1 में सफर कर रही थी. बताया जा रहा है कि छेड़खानी करने वाला कानपुर RPF का सिपाही जितेंद्र सिंह था. GRP कानपुर सेंट्रल ने आरोपी RPF सिपाही को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. गिरफ्तार सिपाही को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
हाथरस कांड: संदीप को आजीवन कारावास और 50 हजार अर्थदंड, तीन आरोपी बरी
प्रदेश के चर्चित हाथरस कांड में कोर्ट ने आरोपी संदीप को आजीवन कारावास और 50 हजार अर्थदंड की सजा सुनायी है. तीन अन्य आरोपियों को पहले ही बरी किया जा चुका है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए