Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: बांदा में पूजा करने गए लोगों पर दबंगों ने किया पथराव, कई लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: अयोध्या में भरतनाट्यम उत्सव आयोजित किया जाएगा. 4 मार्च को भरतनाट्यम उत्सव आयोजित किया जाएगा. भरतनाट्यम के क्षेत्र में ख्याति नाम कलाकार प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में आम जनमानस को आमंत्रित किया जाएगा. आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

लखनऊ में माल गाड़ी की चपेट में आई कई गाड़ियां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर माल गाड़ी की चपेट में कई गाड़ियां आयी है. आलमबाग के गरी कनोरा में यह हादसा हुआ है. रेलवे लाइन के पास गाड़ियां खड़ी थी. माल गाड़ी रेलवे के गोडाउन जा रही थी.

बांदा में पूजा करने गए लोगों पर दबंगों ने किया पथराव

बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. पूजा करने गए लोगों पर दबंगों ने पथराव किया. घटना में पीड़ित परिवार के कई लोग घायल हो गये. घटना में पीड़ित परिवार के कई लोग घायल हो गये. मंदिर में पूजा करने से मना करने पर दबंगों हमला किया है. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की है. वहीं पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.

यूपी में आज 4 IAS और 3 IPS हुए रिटायर

लखनऊ. यूपी में आज 4 IAS और 3 IPS आज रिटायर हुए. पूर्व मुख्य सचिव आरके तिवारी रिटायर, अरविंद कुमार, आराधना शुक्ला भी रिटायर हुए. वहीं डीजी ट्रेनिंग आरपी सिंह भी रिटायर हुए. इसके अलाव एडीजी जोन ब्रजभूषण भी रिटायर हुए. वहीं PPS और PCS संवर्ग में भी 7 रिटायरमेंट हुए.

घर के बहार खेल रही मासूम का अपहरण

कानपुर से बड़ी खबर आ रही है. घर के बहार खेल रही मासूम का अपहरण किया गया है. घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने परिजनों से मुलाकात की है. पड़ोसियों पर अपरण करने का आरोप है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. यह घटना रैपुरा गांव की है.

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बसों की भिड़ंत

बहराइच में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर तेज रफ्तार अनियंत्रित दो बसों की भिड़ंत हो गयी है. हादसे में एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना जरवल इलाके के रिठौरा मोड़ की बतायी जा रही है.

यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, सरेंडर की तैयारी में असद अहमद

उमेश पाल हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है. जानकारी मिल रही है कि असद अहमद सरेंडर की तैयारी में है. वे कोर्ट में सरेंडर कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola