Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने उस्मान छर्रा को आगरा से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: लखनऊ में महिला पुलिस कर्मियों की आज बाइक रैली निकलेगी. 2 पहिया वाहनों से महिला सशक्तिकरण रैली निकलेगी। 1090 चौराहा से महिला सशक्तिकरण रैली का उद्घाटन होगा. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड में STF ने उस्मान छर्रा को आगरा से दबोचा

उमेश पाल हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता मिल गयी है. उस्मान छर्रा को यूपी एसटीएफ ने दबोचा है. आगरा के ताजगंज इलाके से गिरफ्तार किया है. पोटा के तहत उस पर कार्रवाई हो चुकी है. अवैध परिवहन और पशु तस्करी से अवैध कमाई की है.

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शूटर कवि को शरण देने वाले 5 दबोचे

कौशांबी में शूटर अब्दुल कवि की तलाश में हुई छापेमारी, भारी पुलिस बल के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान 8 लाइसेंसी असलहे, एक तमंचा बरामद किए. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 5 लोगों को हिरासत में लिया. माफिया अतीक अहमद का शार्प शूटर अब्दुल कवि के तलाश में चलाया गया सर्च ऑपरेशन. अब्दुल कवि 18 साल से फरार है. पुलिस ने अब्दुल कवि पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है. अब्दुल कवि सराय अकिल के भकंदा का रहने वाला है.

हापुड़ में पूर्व प्रधान की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

हापुड़ में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में फैला सनसनी, भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या. सूचना पर मौके पे पहुंची पुलिस, जांच पड़ताल जारी. थाना सिंभावली के अनूपपुर डिबाई का मामला.

नोएडा में डॉग ने किया बच्ची पर हमला, दादा ने बचाया

ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर खड़ी बच्ची को मुंह में दबा कर ले जा रहे थे आवारा कुत्ते, दादा ने बचाया. शहर में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन यह कुत्ते किसी ने किसी पर हमला कर देते हैं. किस्मत से बड़ी अनहोनी होने से टल गई।

माफिया अतीक के बेटों का सस्पेंस खत्म, राजरूपपुर बालगृह में रखा गया

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे प्रयागराज के राजरूपपुर बालगृह में हैं. दोनों की सुरक्षा के लिये वहां पुलिस भी तैनात है. अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था. अतीक की पत्नी ने बेटों की बरामदगी के लिये कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

Uttar Pradesh Breaking News Live: उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने उस्मान छर्रा को आगरा से दबोचा

मेरठ में याकूब परिवार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मेरठ में याकूब परिवार की 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस, याकूब का आलीशान मकान होगा कुर्क. बहुजन समाज पार्टी के नेता हाजी याकूब कुरैशी पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस प्रशासन ने 31 मार्च 2022 को याकूब की मीट फैक्टरी में छापेमारी की थी, जहां पर अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी. इस मामले में याकूब, उसकी पत्नी और दोनों बेटों समेत 17 को नामजद किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola