Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रसूता की मौत पर बदायूं का राजश्री अस्पताल सील , लाइसेंस निरस्त, FIR होगी

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज से यूपी निकाय सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. नामांकन प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन होगा. सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

प्रसूता की मौत के मामले में बदायूं का राजश्री अस्पताल सील , लाइसेंस निरस्त, FIR होगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उपचार के दौरान अस्पतालों में लापरवाही की शिकायत पर संबंधित जिला के CMO को 3 दिन में कार्रवाई करने को कहा है. बदायूं के राजश्री अस्पताल को सील किया गया है. यहां प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है. अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है. FIR भी दर्ज होगी. फतेहपुर के PHC बंद मिलने पर भी डिप्टी सीएम ने गंभीरता दिखायी है. कार्य में शिथिलता बरतने पर फतेहपुर,बदायूं,प्रयागराज,कानपुर सीतापुर से मिली शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी से मिलीं यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया

Uttar Pradesh Breaking News Live:  प्रसूता की मौत पर बदायूं का राजश्री अस्पताल सील , लाइसेंस निरस्त, FIR होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्सेयनाथ ने मंगलवार को सिंथिया मेककेफरी ने की मुलाकात की. सिंथिया भारत में यूनिसेफ का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं . उन्होंने CM आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की.

लखनऊ में कोरोना तेजी से फैल रहा, 78 लोगों में वायरस की पुष्टि

लखनऊ में कोरोना वायरस तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. मंगलवार को 78 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई. करीब आठ माह बाद 24 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं.

सारस पर फिर सियायत, अखिलेश बोले- कुदरती होती है मोहब्बत

उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ अपने सारस दोस्त से मिलने कानपुर के चिड़ियाघर पहुंचे. सारस उनको देखकर फंख फैलाने लगा. इधर- उधर चहलकदमी करने लगा. मनुष्य और पक्षी की इस मुलाकात के वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश लिखते हैं-‘जो लोग समझते हैं नफ़रत भर देंगे दिलों में, उन्हें नहीं पता मोहब्बत क़ुदरती होती है… और क़ुदरत के ख़िलाफ़ जाने वाले कहाँ कभी कामयाब होते हैं’. गौरतलब है कि सरकार ने राज्य पक्षी को आरिफ से लेकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है. उसे 27 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था.

मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले पर हुई सुनवाई

मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले पर सुनवाई हुई. हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष में खूब बहस हुई. सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने समय मांगा. कोर्ट ने समय देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 17 अप्रैल तय कर दी. गौरतलब अै कि हिंदू सेना के दाखिल वाद पर कोर्ट ने अमीन सर्वे का आदेश. मुस्लिम पक्ष द्वारा आपत्ति जताने पर स्टे जारी कर दिया गया.

बड़े खिलाड़ियों से तुलना करना मेरी लिए बहुत बड़ी बात : रिंकू सिंह

आइपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन के लिए केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी तुलना बड़े खिलाड़ियों से करने को बहुत बड़ी बात बताया है. एक न्यूज एजेंसी को दिये इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरे परिवार वाले और मेरे दोस्त मेरे इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं. बाकी के बड़े खिलाड़ियों के साथ मेरी तुलना करना यह मेरी लिए बहुत बड़ी बात है. पूरी टीम का समर्थन और लोगों का समर्थन मुझे मिला. गौरतलब है कि रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. सामान्य परिवार से आने वाले इस खिलाड़ी ने आइपीएल मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंतिम ओवर की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर अपनी टीम केकेआर को जीत दिलाकर सुर्खियां बटोरी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola