यूपी के जालौन में ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने की प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2023 9:18 AM
जालौन में बाइक सवार युवकों ने सोमवार को बीच सड़क पर छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक का छात्रा से ब्रेकअप हो गया था. जिससे वह परेशान था.
जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन में बाइक सवार युवकों ने सोमवार को बीच सड़क पर छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी. जिसमें बताया गया कि राज अहिरवार उर्फ आतिश और रोहित उर्फ गोविंदा ने सोमवार को कोटरा चौराहे पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह यहां राम लखन पटेल कॉलेज में परीक्षा देकर घर लौट रही थी.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को छात्रा परीक्षा में शामिल होने आई थी. परीक्षा देने के बाद वह पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे कोटरा चौराहे पर पहुंची. इस दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार युवकों ने युवती पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस अधीक्षक ने बताया युवती के पिता ने एक आरोपी राज अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है तथा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी राज अहिरवार ने पूछताछ में बताया कि उसने पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट एक झाड़ी में छिपा दी. इसके साथ ही घटना के समय जो कपड़े पहने हुए थे उसे एक नदी में फंक दिया. बता दें आरोपी ग्राम जमरेही कोतवाली कदौरा का रहने वाला है.
एसपी ने बताया कि जब पुलिस उक्त जगह पर नंबर प्लेट बरामद करने के लिए जा रहे थे, इसी समय मौका पाकर आरोपी राज ने प्रभारी निरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और गोली चलाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Also Read: जालौन में BA के पेपर देकर लौट रही छात्रा की बीच बाजार में हत्या, बाइक सवार दो युवकों ने मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा और आरोपी राज एक साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों एक ही जाति से थे इसलिए उनके परिजन उनकी शादी के लिए सहमत हो गए, लेकिन दो महीने पहले छात्रा ने राज से बात करना बंद कर दिया. ब्रेकअप के कारण आरोपी परेशान हो गया. इसके बाद उसने यह कदम उठाया और युवती की गोली मार कर हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










