ePaper

UP Election 2022: बीजेपी ने 66 विधायकों पर दोबारा जताया भरोसा, तो 11 का काटा टिकट, क्या है संदेश?

Updated at : 21 Jan 2022 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: बीजेपी ने 66 विधायकों पर दोबारा जताया भरोसा, तो 11 का काटा टिकट, क्या है संदेश?

BJP Candidates second list: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी. इस सूची में जातीय समीकरणों को साधने की भरपूर कोशिश की गई है. वहीं कुछ पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया गया है.

विज्ञापन

BJP Candidate Second list 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने दूसरी लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने जातिगत समीकरणों को साधने को भरपूर कोशिश की है. जहां कुछ विधायकों का टिकट काटा गया है, तो वहीं कुछ के क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है. यह सूची बड़े पैमाने पर बदलाव होने के दावे को भी खारिज करती है.

बीजेपी ने 66 विधायकों को दोबारा दिया टिकट

बीजेपी ने अपनी 85 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में 66 विधायकों पर दोबारा भरोसा किया गया है. इसके अलावा, 11 विधायकों का टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह दूसरे को प्रत्याशी बनाया गया है. हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए गए हैं. हाल ही में वीआरएस लेने वाले कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को कन्नौज (SC)सीट से मैदान में उतारा है.

Also Read: UP Election 2022: अदिति सिंह और नीलिमा कटियार समेत 15 महिलाओं को बीजेपी ने दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट
पिता ने छोड़ा साथ तो बेटी को दिया टिकट

बिथूना से विधायक विनय शाक्य ने बीजेपी का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया. उनकी जगह अब बीजेपी ने उनकी बेटी रिया शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, शिकोहाबाद सीट पर सपा से आए पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा को टिकट दिया गया है. यहां से मुकेश वर्मा ने पार्टी छोड़ दी थी.

Also Read: BJP Candidate Second list: बीजेपी की दूसरी सूची जारी, अदिति सिंह को रायबरेली से मिला टिकट
15 महिलाओं को टिकट

बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 15 महिलाओं को भी शामिल किया है. हाथरस (SC) से अंजुला माहोर, तिलहर से सलोना कुशवाह, श्रीनगर (SC) से मंजू त्यागी, महमूदाबाद से आशा मौर्य, शाहाबाद से रजनी तिवारी, सण्डीला से अलका अर्कवंशी, रायबरेली से अदिति सिंह, छिबरामऊ से अर्चना पांडे, इटावा से सरिता भदौरिया, बिधूना से रिया शाक्य, अकबरपुर-रनिया से प्रतिमा शुक्ला, कल्याणपुर से नीलिमा कटियार, राथ (SC) से मनीषा अनुरागी, नरैनी से ओममनी वर्मा और खागा (SC) से कृष्णा पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है.

दूसरे दलों से आए प्रत्याशियों की भी मिला टिकट

बीजेपी ने दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट दिया है. इसमें रामवीर उपाध्याय को सादाबाद, अदिति सिंह को रायबरेली, नितिन अग्रवाल को हरदोई और सपा से आए हरिओम यादव को सिरसागंज से प्रत्याशी बनाया गया है. कन्नौज सुरक्षित सीट से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले आईपीएस असीम अरुण को टिकट दिया गया है.

Also Read: UP Election 2022: कानपुर की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने घोषित किया प्रत्याशी, चला यह दांव
 दूसरे चरण की 50 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

बीजेपी ने दूसरे चरण की 55 में से 50 सीटों पर प्रत्याशी पहली सूची में घोषित कर दिया था. आज फिर तीन प्रत्याशियों की घोषणा की गई. अब सिर्फ दो सीटों से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी रह गया है. सूची में तीसरे और चौथे चरण की सीटों को भी शामिल किया गया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola