ePaper

UP Election Results 2022: योगी सरकार 2.0 को लेकर दिल्ली में मंथन, आदित्यनाथ सहित ये नेता रहे मौजूद

Updated at : 17 Mar 2022 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election Results 2022: योगी सरकार 2.0 को लेकर दिल्ली में मंथन, आदित्यनाथ सहित ये नेता रहे मौजूद

UP Election Results 2022: योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि होली बाद ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया. अब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कवायद चल रही है. इसी को लेकर योगी आदित्यनाथ बुधवार को फिर दिल्ली पहुंचे और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चल रही बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

होली बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह

योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि होली बाद ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. बीजेपी ने पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है.

Also Read: UP Election Results 2022: सोशल मीडिया पर बन गई योगी सरकार 2.0, जानिए कौन-कौन हैं मंत्री बनने की लाइन में
पहले भी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए थे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ आज से पहले 13 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे. यहां उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी. अब का दौरा मंत्रिमंडल के गठन को लेकर है. उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ की एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई थी,.

Also Read: PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित इन नेताओं से की मुलाकात
योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल पर मंथन

बीजेपी मुख्यालय पर योगी सरकार 2.0 का मंत्रिमंडल कैसा हो, इस पर मंथन हुआ. बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,संगठन महामंत्री सुनील बंसल और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे. बैठक में एमएलसी चुनाव में उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी चर्चा हुई है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम

  • भारतीय जनता पार्टी- 255

  • अपना दल (सोनेलाल)- 12

  • निषाद पार्टी-6

  • समाजवादी पार्टी- 111

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- 6

  • राष्ट्रीय लोकदल- 8

  • कांग्रेस- 2

  • बहुजन समाज पार्टी- 1

  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- 2

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola