किसी के हाथ में लैपटॉप तो कोई घोड़े पर सवार, अखिलेश यादव की रैली और समर्थकों के अजब-गजब रंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2021 5:30 PM
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि हमारी सरकार में माताओं-बहनों को पेंशन दी जा रही थी, जिसे बीजेपी सरकार में छीन लिया गया. किसान जब अपना हक मांगने के लिए निकले तो उन्हें जीप से कुचल दिया गया.
UP Election 2021: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को बुंदेलखंड के तीन दिनों के दौरे के आखिरी दिन झांसी पहुंचे.
झांसी में ‘समाजवादी विजय यात्रा’ लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर खूब जुबानी हमले किए. अखिलेश यादव ने एक बार फिर ‘किसानों में इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा’ का नारा दिया.
अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा में कार्यकर्ताओं को अजीब रंग-रूप में भी देखा गया. झांसी पहुंची अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह दिखा. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परंपरागत ड्रेस में नजर आए.
भीड़ से कोई लैपटॉप दिखा रहा तो कोई घोडे़ पर बैठकर अखिलेश यादव को सुनने आता दिखा. मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि ‘रोजगार छीनने वाली, किसानों पर जीप चढ़ाने वाली’ बीजेपी सरकार का सफाया तय है.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि हमारी सरकार में माताओं-बहनों को पेंशन दी जा रही थी, जिसे बीजेपी सरकार में छीन लिया गया. किसान जब अपना हक मांगने के लिए निकले तो उन्हें जीप से कुचल दिया गया. ऐसा कभी देखने को नहीं मिला. केवल अंग्रेजों के जमाने में देखने को मिला था.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली और लखनऊ में बड़े-बड़े विज्ञापन लगाकर रोजगार देने के दावे किए जा रहे हैं. बाबा ने सब नौकरिया और रोजगार छीन लिए. नौकरी और रोजगार नहीं दिखाई दे रहा है. सड़कों और खेतों में केवल बैल दिखाई दे रहा है.
सपा चीफ ने कहा कि गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरियों को भरने का काम हो रहा है इसीलिए डीजल-पेट्रोल महंगा है. महंगाई का हिसाब-किताब लगाओगे तो वो दुगनी हो गई है. कमाई आधी और महंगाई दुगनी तो बताओ खुशहाली कैसे आएगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










