ePaper

UP Election 2022: आधी आबादी को रिझाने में प्रियंका गांधी ने खेला बड़ा दांव, अखिलेश-जयंत रह गए पीछे

Updated at : 13 Jan 2022 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: आधी आबादी को रिझाने में प्रियंका गांधी ने खेला बड़ा दांव, अखिलेश-जयंत रह गए पीछे

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 125 प्रत्याशियों में 50 महिलाएं हैं, जबकि सपा-रालोद गठबंधन की ओर से जारी पहली लिस्ट में केवल एक महिला प्रत्याशी शामिल हैं.

विज्ञापन

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी. इस लिस्ट में कुल 20 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. इनमें से 10 सपा तो 19 रालोद के प्रत्याशी हैं. हैरानी की बात यह है कि जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया तो वहीं सपा-रालोद गठबंधन में केवल एक महिला प्रत्याशी को ही टिकट मिल पाया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह गठबंधन कर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. गुरुवार को जारी लिस्ट में राष्ट्रीय लोकदल ने बबीता सिंह को बल्देव विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. वह आज की सूची में शामिल इकलौती महिला प्रत्याशी हैं.

Also Read: UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस महासचिव व यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी की पहली लिस्ट जारी की. इसमें सपा से अलग होने के बाद कांग्रेस में जाने वालीं पंखुड़ी पाठक को नोएडा से टिकट दिया गया है. इसके अलावा, इस सूची में 125 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं, जिसमें अपने वादे के मुताबिक प्रियंका गांधी ने40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है.


Also Read: Swami Prasad Maurya Resigns: स्वामी प्रसाद मौर्य पहले भी बदल चुके हैं पाला, जानें कैसा रहा अब तक का सफर

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया है. इसके अलावा, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान चर्चा में आयी रितु सिंह, सोनभद्र के उम्भा के रहने वाले रामराज गोंड, शाहजहांपुर में आशा बहनों का मानदेय बढ़ाने को लेकर चर्चा में आयीं पूनम पांडेय, नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आयीं सदफ जफर और प्रयागराज की रहने वाली अल्पना निषाद को टिकट दिया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 125 प्रत्याशियों की घोषणा की गई. इसमें 50 महिलाएं हैं जबकि 45 युवा हैं.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर्स जुड़े, क्या काम कर जाएगा प्रियंका गांधी का मिशन?
प्रियंका गांधी की प्रमुख घोषणाएं

  • यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा.

  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी.

  • इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक पास छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी.

  • सभी महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे.

  • प्रदेश सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.

  • परिवार में पैदा होने वाली लड़की के लिए फिक्स डिपोजिट.

  • पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की होगी भर्ती.

  • विधवा पेंशन एक हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola