ePaper

UP Chunav 2022: यूपी चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ से गाजीपुर और वाराणसी तक मतदान, यहां पढ़ें समीकरण

Updated at : 05 Mar 2022 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: यूपी चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ से गाजीपुर और वाराणसी तक मतदान, यहां पढ़ें समीकरण

Uttar Pradesh Assembly Building decorated by Tri Colour cloth Ahead of the 73rd Independence Day celebration in Lucknow on Monday.Photo by Pramod Adhikari 12-08-2019

सातवें चरण के बाद 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा. सातवें चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले की 54 सीटों पर मतदान होना है.

विज्ञापन

UP Election 2022 7Th Phase Voting Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है. इसको लेकर प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को तमाम दलों के दिग्गजों ने जोरदार प्रचार किया. सातवें चरण के बाद 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा. सातवें चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले की 54 सीटों पर मतदान होना है.

अंतिम चरण के लिए जोरदार प्रचार 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का प्रचार शनिवार शाम 6 बजे संपन्न हो गया. इस फेज में पूर्वांचल की कई सीटों पर वोटिंग है. इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मेगा रोड शो किया. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी वाराणसी समेत अन्य सीटों के लिए चुनाव प्रचार किया. दूसरे दलों के नेता भी मतदाताओं को अंतिम समय तक साधने में जुटे रहे. सभी ने मतदाताओं से समर्थन मांगा.

इन सीटों पर टिकी है सभी की नजरें 

पूर्वांचल की बात करें तो उत्तर प्रदेश के अधिकांश मुख्यमंत्री यहीं से बने हैं. सातवें चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. सातवें चरण में आजमगढ़, मऊ, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट और ज्ञानपुर हॉटसीट बनी हुई है. इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

साल 2017 में बीजेपी ने जीती 29 सीटें…

2017 के चुनाव में पूर्वांचल में छोटे दलों ने बढ़िया प्रदर्शन किया था. 2017 के चुनावों में बीजेपी ने सातवें फेज की 29 सीटें जीती. सपा ने 11 और बसपा के खाते में 6 सीटें आई थी. वहीं, अपना दल ने 4, सुभासपा ने 3 और निषाद पार्टी ने 1 सीट जीती थी. सुभासपा 3 और निषाद पार्टी 1 सीट पर दूसरे नंबर पर थी.

2017 के नतीजे और सातवां चरण

  • बीजेपी- 29 सीट

  • सपा- 11 सीट

  • बसपा- 6 सीट

  • अपना दल- 4 सीट

  • सुभासपा- 3 सीट

  • निषाद पार्टी- 1 सीट

Also Read: UP Election 2022: सातवें चरण के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम, इन बूथों पर रहेगी पुलिस-प्रशासन की नजर
सातवें चरण की हॉट सीटों का नाम

सीट संख्याविधानसभाजिला2017 वोट %मतदाता
347आजमगढ़आजमगढ़57.05375549
356मऊमऊ60.15454160
377जहूराबाद गाजीपुर61.55375969
378मोहम्मदाबादगाजीपुर58.31393228
388वाराणसी उत्तर वाराणसी59.2418649
389वाराणसी दक्षिणवाराणसी63.58316328
390वाराणसी कैंटवाराणसी55.2447551
393ज्ञानपुरभदोही56.75390531

सातवें चरण के चुनाव में हाई-प्रोफाइल

सीट संख्याविधानसभाजिलाबीजेपी सपाबसपाकांग्रेस
347आजमगढ़आजमगढ़अखिलेश कुमार मिश्रादुर्गा प्रसाद यादव सुशील कुमार सिंह प्रवीण कुमार सिंह
356मऊमऊअशोक कुमार सिंह अब्बास अंसारीभीम माधवेंद्र बहादुर सिंह
377जहूराबाद गाजीपुरकाली चरण ओमप्रकाश राजभरसैय्यदा शाहाब फातिमाज्ञान प्रकाश
378मोहम्मदाबादगाजीपुरअलका राय सुहैब उर्फ अंसारीमाधवेंद्र राय डॉ. अरविंद किशोर राय
388वाराणसी उत्तर वाराणसीरवींद्र जायसवाल अशफाक श्याम प्रकाशगुलराना तब्बसुम
389वाराणसी दक्षिणवाराणसीनीलकंठ तिवारी कामेश्वर किशन दीक्षित दिनेश कसौधानीमुदिता कपूर
390वाराणसी कैंटवाराणसीसौरभ श्रीवास्तव पूजा यादवकौशिक कुमार पांडेय राजेश मिश्रा
393ज्ञानपुरभदोहीविपुल दुबे (निषाद पार्टी)रामकिशोर बिंद उपेंद्र कुमार सिंहसुरेश चंद्र मिश्रा
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola