ePaper

UP Election 2022 : सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Updated at : 14 Jan 2022 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022 : सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी हो गई. इस लिस्ट के मुताबिक सपा 10 जबकि रालोद 19 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन

SP-RLd First List Released: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. गुरुवार को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई. सपा 10 तो रालोद 19 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हाल ही में रालोद में शामिल हुए अवतार सिंह भड़ाना को जेवर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है.

undefined

सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशियों की जारी पहली लिस्ट के मुताबिक, कैराना से सपा के नाहिद हसन, शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी और चरथावल से सपा के पंकज मलिक चुनाव लड़ेंगे. वहीं, बागपत से रालोद के अहमद हमीद, मेरठ से सपा के रफीक अंसारी जबकि लोनी से रालोद के मदन भैया चुनाव लड़ेंगे.

undefined

हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना औऱ बुलंदशहर से हाजी यूनुस को टिकट दिया गया है. आगरा कैंट से सपा के कुंवर सिंह वकील, फतेहपुर सीकरी से रालोद के ब्रिजेश चाहर, आगरा देहात से रालोद के महेश कुमार जाटव चुनाव लड़ेंगे.

undefined

सपा के जफर आलम अलीगढ़ और सलमान सईद कोल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को खैर विधानसभा से टिकट दिया गया है.

किसे-कहां से मिला टिकट

साहिबाबाद से सपा के अमरपाल, मोदीनगर से आरएलडी के सुदेश शर्मा, धौलाना से सपा के असलम चौधरी, स्याना से आरएलडी के दिलनवाज खान, शामली से आरएलडी के प्रसन्न चौधरी, चरथावल से सपा के पंकज मलिक, पुरकाजी से आरएलडी के अनिल कुमार और खतौली से आरएलडी के राजपाल सैनी को टिकट दिया गया है.

Also Read: UP Election 2022: पहले कोरे कागज से पड़ते थे वोट, अब डिजिटल हुआ चुनाव, जानें कितना बदला प्रचार का तरीका

इसके अलावा, नहटौर से आरएलडी के मुंशीराम, किठौर से शाहिद मंजूर, सादाबाद से आरएलडी के प्रदीप चौधरी, छाता से आरएलडी के तेजपाल सिंह, गोवर्धन से आरएलडी के प्रीतम सिंह, बलदेव से आरएलडी की बबिता सिंह, खैरागढ़ से आरएलडी के रौतान सिंह और बाह से सपा के मधुसूदन शर्मा को टिकट दिया गया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola