Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: नोएडा के होटल में लिफ्ट गिरी, 9 लोग घायल, क्षमता से अधिक सवार होने से हादसा

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

नोएडा के होटल में लिफ्ट गिरने से नौ लोग घायल,क्षमता से अधिक लोग सवार होने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-49 स्थित एक होटल में लिफ्ट गिरने से नौ लोग घायल हो गए हैं. एडीसीपी ने जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोगों को ले जाने के कारण यह घटना हुई है. छह लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि तीन लोगों को फ्रैक्चर हुआ है.

प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद और अशरफ को लेकर कौशांबी -फतेहपुर रवाना

प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद और अशरफ को लेकर धूमनगंज थाना से लेकर निकली है. पुलिस दोनों को लेकर कौशांबी और फतेहपुर जायेगी. दोनों ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसकी सभी कड़ियों को जोड़ने के लिए वारदात से जुड़े सभी स्थलों पर ले जायेगी.

लखनऊ में एक दिन में 200 नये कोरोना संक्रमित मिले

लखनऊ में कोरोना के नये मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 200 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके विपरीत 43 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं. अब तक लखनऊ में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 571 पर पहुंच गई है. हजरतगंज, आलमबाग, अलीगंज, इंदिरानगर और सरोजिनीनगर के आसपास मरीज़ों की संख्या सबसे अधिक पायी गयी है.

आगरा के शहीद स्मारक में फ्री में प्रवेश करेंगे लोग, एडीए ने अपना आदेश लिया वापस

आगरा के शहीद स्मारक पर लोगों को प्रवेश करने के लिए अब शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा. आगरा विकास प्राधिकरण ने शहीद स्मारक पर प्रवेश शुल्क के आदेश को वापस ले लिया है. आगरा विकास प्राधिकरण के आदेश के खिलाफ आगरा के तमाम सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था.

नोयडा के ग्लैक्सी मार्केट में आग लगी, लाखों की क्षति होने का अनुमान

ग्लैक्सी मार्केट में आग लग गयी है. नोयडा विस्तार योजना की गौर सिटी में यह इमारत है. आग लगने से चारों तरह दहशत फैल गयी है. 26 मार्च को भी गौर सिटी के एक अपार्टमेंट में आग लग गयी थी. गनीमत रही थी कि घर में कोई मौजूद नहीं होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई थी.

मथुरा के भरतिया गांव में अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर पथराव

मथुरा के भरतिया गांव में अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया.पुलिस परमिशन होने के बाद भी कुछ लोग शोभायात्रा को निकलने नहीं दे रहे थे. शोभायात्रा निकालने की कोशिश की गयी तो पथराव कर दिया गया. मामला बढ़ता देख शोभा यात्रा की परमिशन को रद कर दिया गया. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola