Live Updates

UP Breaking News Live: सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी अजय सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में ड्रोन शक्ति-2023 का आज आयोजन किया जाएगा. इस दो दिवसीय कार्य्रकम का रक्षा मंत्री उद्घाटन करेंगे. एयरफोर्स में C-295 एयरक्राफ्ट का इंडक्शन किया जाएगा. वायुसेना के बेड़ा में 56 C-295 एयरक्राफ्ट शामिल होगा. सरकार ने इसके लिए 21,900 करोड़ का सौदा किया था. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी अजय नारायण सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर 

यूपी के सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी अजय नारायण सिंह द्वारा अनाधिकृत अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया. प्रशासन ने सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

अब बरेली के प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के व्हाट्स एप से बाबा धीरेंद्र शास्त्री को धमकी

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के भंडसर ग्राम पंचायत के प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नन्हें के मोबाइल नंबर से चल रही व्हाट्सएप के जरिए मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले में हिंदू संगठनों ने ‘एक्स ‘ के जरिए पुलिस अफसरों से शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर आत्महत्या के मामले की जांच जारी : डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक

लखनऊ: बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर कथित आत्महत्या के मामले पर डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक का कहना है, ‘कल रात करीब 1:45 बजे हमें सूचना मिली कि विधायक आवास में एक शख्स रह रहा है, जिसका नाम श्रेष्ठ तिवारी है. “वहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हमारी फील्ड यूनिट ने जमीन पर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- केशव प्रसाद मौर्य अपना घर देखें, बेटे जमीन कब्जा कर रहे

बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- केशव प्रसाद मौर्य पहले अपना घर देखें, बेटे जमीन कब्जा कर रहे हैं. इस बार निश्चित तौर पर यूपी से उखाड़ फेकेंगे हम. घोसी में जनता ने उनको क्या जवाब दिया सबने देखा है.

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले- घोटाले से जुड़ी पार्टी है कांग्रेस और उनका गठबंधन

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल अपने 2 दिवसीय दौरे पर काशी में हैं. यहां उन्होंने ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में आयोजित रोड शो कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस और उनका गठबंधन घोटाले से जुड़ी पार्टी है. इंडिया गठबंधन सिर्फ पब्लिसिटी के लिए है. इंडिया गठबंधन जनता के बीच में नहीं है. अगली सरकार फिर से एनडीए की बनेगी.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola